लाइव न्यूज़ :

अरब सागर बजरा दुर्घटना मामले में एनएचआरसी का पेट्रोलियम मंत्रालय, ओएनजीसी और तट रक्षक बल को नोटिस

By भाषा | Updated: May 24, 2021 00:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने अरब सागर में बजरा दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में पेट्रोलियम मंत्रालय, ओएनजीसी के अध्यक्ष, भारतीय तटरक्षक बल और पोत परिवहन महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। इस दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई है।

आयोग ने एक बयान में कहा, ''चक्रवात के बनने से पहले और बनने के दौरान यदि सभी संबंधित एजेंसियां सुरक्षा मानकों का पालन करतीं तो लोगों की कीमती जान बचाई जा सकती थी।''

बयान में कहा गया है एनएचआरसी 17 मई को अरब सागर में पी305 बजरे के डूबने से 49 कर्मियों की मौत के बाद भारत में नाविकों के अधिकारों को लेकर बहुत चिंतित है।

आयोग ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पोत परिवहन महानिदेशक, ओएनजीसी अधिकारियों और तटरक्षक बल को ''जानकारी थी कि चक्रवात ताउते के मद्देनजर बजरे पर सवार कर्मियों की जान को खतरे की आशंका है, लेकिन लगता है कि उसने पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर लाने के लिये कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया और वे असहाय रहे। यह पीड़ितों के जीवन के अधिकारों के घोर उल्लंघन का मामला है।''

तदनुसार, आयोग ने केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम के चेयरमैन, भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक और पोत परिवहन, मुंबई के महानिदेशक को नोटिस भेजकर छह सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल