हर भारतीय को एक बार गणतंत्र दिवस पर यहां जरूर जाना चाहिए, जानें रिपब्लिक डे पर घूमने लायक 5 लोकेशन्स

By आजाद खान | Published: January 24, 2022 03:48 PM2022-01-24T15:48:03+5:302022-01-24T23:43:18+5:30

Republic Day Celebration Trip 2022: जनवरी में अगर घूमना पसंद करते हैं तो आप इन जगहों का रूख करें। यहां आकर आप देशभक्ति के रंग में डूब जाएंगे।

news visit these 5 places during Republic Day celebration Trip 2022 amritsar ahmedabad new delhi shi | हर भारतीय को एक बार गणतंत्र दिवस पर यहां जरूर जाना चाहिए, जानें रिपब्लिक डे पर घूमने लायक 5 लोकेशन्स

हर भारतीय को एक बार गणतंत्र दिवस पर यहां जरूर जाना चाहिए, जानें रिपब्लिक डे पर घूमने लायक 5 लोकेशन्स

Highlightsलोगों को गणतंत्र दिवस पर खाना और घूमना बहुत पसंद है। इन जगहों पर जाने के बाद आपको देश के इतिहास के बारे में कुछ खास जानकारियां मिलेगी। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में परेड भी होता है जहां राज्यों की झांकिया निकाली जाती है।

Republic Day Celebration Trip 2022:गणतंत्र दिवस (Republic Day) आने वाला है, ऐसे पूरा भारत देशभक्ति की रंग में डूब जाएगा। बता दें कि 1950 में आज ही के दिन भारत ने अपने संविधान को लागू किया था। उसके बाद से हर साल 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। छुट्टी होने के कारण लोग गणतंत्र दिवस के दिन अच्छा खाना बनाते है और आसपास के इलाके में घूमने भी जाते हैं। ऐसे में आज हम कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर जाकर आपको गणतंत्र दिवस का असली मजा मिलेगा। यही नहीं इन जगहों पर आपको काफी आनंद मिलेगा और आप देशभक्ति के रंग में डूब जाएंगे।

गणतंत्र दिवस पर करें अमृतसर का सफर

अमृतसर का वाघा बॉर्डर अपने सैलानियों के लिए जाना जाता है। यहां हमेशा घूमने वालों का तांता लगा रहता है। गणतंत्र दिवस पर आप वाघा बॉर्डर की सैर कर सकते हैं। यहां आकर आप में देशभक्ति की भावना जगेगी और अपने इतिहास से रुबरू होंगे। बता दें कि कोरोना के चलते पिछले साल वाघा बॉर्डर को बंद कर दिया गया था। यहां हर साल गणतंत्र दिवस पर परेड के साथ कई और विशेष कार्यक्रम भी होते हैं। गणतंत्र दिवस पर घूमने के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा आप अमृतसर में जालियांवाला बाघ और गोल्डन टेम्पल में भी घूम सकते है | 

गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद की जरूर करें यात्रा

गणतंत्र दिवस पर सैलानी अहमदाबाद का भी रुख करते हैं। इस जगह पर आने से उन्हें देश की आजादी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद तरोताजा हो आती है। अहमदाबाद में मौजूद सबरमति आश्रम आपको महात्मा गांधी और उनके बलिदानों की याद दिलाएगी। यहां आकर आपको उनकी कई यात्राएं, अंग्रेजी सामान का बहिष्कार, उनका चरखा, नमक आंदोलन और उनके जीवन के बारे में जान पाएंगे। यहां पर इस मौके पर कई प्रोग्राम भी आयोजित किए जाते हैं। 

दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड को नहीं करें मिस

आप टीवी पर तो बहुत बार गणतंत्र दिवस के परेड तो देखें होंगे, लेकिन अगर इस बर समय होता है तो आप दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो। यहां आकर आप देशभक्ति की रंग में डूब जाएंगे। इस मौके पर यहां दूर-दूर से सैलानी आते हैं। दिल्ली में आपको अलग अलग राज्यों की झांकियां, भारतीय सेना के अद्भुत करतब, एयर शो देखने को मिलता है। यही नहीं आसमान में भारतीय सेना के विमानों की गडगड़ाहट और तिरंगे के रंग से रंगा आसमान आपके रोंगते को खड़े कर देगा। आप इस दौरान नेशनल वॉर मेमोरियल और लाल किला भी घूमने जा सकते हैं। यहां आकप आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

गणतंत्र दिवस पर आप पश्चिम बंगाल में नेताजी भवन को भी लिस्ट में करें शामिल

23 जनवरी को पूरा देश नेताजी का जन्मदिन मनाता है। सरकार ने भी गणतंत्र दिवस का उत्सव नेताजी की जयंती के मौके पर शुरु करने का ऐलान किया है। इनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा है। अगर गणतंत्र दिवस पर आपको घूमने का इरादा हो तो आप बंगाल में स्थित नेताजी भवन को जरूर जाएं। बता दें कि 1941 में बर्लिन जाने से पहले तक नेताजी को अंग्रेजों ने यहीं नजरबंद किया था। अब इस जगह को म्यूजियम के रूप में बदल दिया गया है। यहां आकर आप नेता जी और उनके जीवन के बारे में ढ़ेर सारी जानकारियां ले पाएंगे। 

इस मौके पर शिमला की भी यात्रा जरूर करें

शिमला को एक खूबसूरत हिल स्टेशन के रुप में जाना जाता है। यहां पर भी आजादी के कई घटनाएं घटी है। इतिहास में नाम किया हुआ शिमला पॉक्ट भी यहीं हुआ था। इसके अलावा आप यहां कई और इतिहास से जुड़ी चीजें देख सकते हैं। अपने जीवन में एक बार शिमला का जरूर रूख करें। 

Web Title: news visit these 5 places during Republic Day celebration Trip 2022 amritsar ahmedabad new delhi shi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे