भगवान जगन्नाथ की फोटो लगाई Kitkat चॉकलेट पर तो भड़के लोग; नेस्ले इंडिया कंपनी ने दी यह सफाई

By आजाद खान | Published: January 20, 2022 01:10 PM2022-01-20T13:10:41+5:302022-01-20T13:16:40+5:30

नेस्ले के किटकैट चॉकलेट के रैपर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के फोटो के इस्तेमाल से लोगों में नाराजगी है।

news nestle india put Lord Jagannath photo on KitKat wrapper people angry reacts social media company response | भगवान जगन्नाथ की फोटो लगाई Kitkat चॉकलेट पर तो भड़के लोग; नेस्ले इंडिया कंपनी ने दी यह सफाई

भगवान जगन्नाथ की फोटो लगाई Kitkat चॉकलेट पर तो भड़के लोग; नेस्ले इंडिया कंपनी ने दी यह सफाई

Highlightsकिटकैट चॉकलेट पर धार्मिक मान्यताएं को आहत करने का आरोप लगा है।इस पर यूजर ने नेस्ले के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई है।मामले में कंपनी ने अपनी सफाई भी पेश की है।

नई दिल्ली: किटकैट (KitKat) चॉकलेट के रैपर पर कंपनी द्वारा भगवान जगन्नाथ की फोटो लगाने से नया विवाद शुरू हो गया है। चॉकलेट के रैपर पर भगवान जगन्नाथ की फोटो को देखकर लोग भड़क गए और इसके बाद अपनी भड़ास को ट्विटर पर निकाला है। सोशल मीडिया यूजर के मुताबिक, कंपनी द्वारा इस तरीके के प्रोमोशन से उनकी भावनाएं आहत हुई है। वहीं इससे कंपनी के साख पर भी धक्का लगा है। दरअसल, कंपनी ने अपने प्रोमोश्न के लिए भगवान जगन्नाथ की फोटो अपने चॉकलेट के रैपर पर लगाया था जो लोगों को पसंद नहीं आया था और इसके खिलाफ लोगों ने अपनी नाराजगी जताई है। इसके बाद कंपनी ने अपनी सफाई भी पेश की है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, किटकैट (KitKat) चॉकलेट के निर्माता नेस्ले (Nestle) ने पिछले साल अपने चॉकलेट के रैपर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के फोटो को इस्तेमाल किया था। कंपनी द्वारा लगाए गए फोटो लोगों को पसंद नहीं आए थे और वे इससे नाराज हो कर कंपनी को इसे हटाने को कहा था। इसके साथ लोगों ने अपनी नाराजगी ट्विटर पर भी शेयर किया था। यूजर का कहना है कि कंपनी के इस कदम से उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है और वे इसे जल्द से जल्द हटाने की मांग कर रहे हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा, "किसने अधिकार दिया इन्हें कि ये kitkat के पैकेट पर भगवान जगन्नाथ जी का तस्वीर छापे, लोग चॉकलेट खाने के बाद पैकेट को या तो कूड़ेदान या रोड़ पर डालेंगे, ये हमारे भगवान का अपमान है और एक हिंदू होने के नाते ये हमें बर्दाश्त नहीं।" इस तरह से कई और यूजर ने इसकी ऐसे ही शिकायत की है।

कंपनी ने दी सफाई

मामले को देखते हुए कंपनी ने एक बयान जारी कर इस पर सफाई दी है। नेस्ले ने कहा कि वे लोगों की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचाना चाहते थे। वे ऐसा सिर्फ इसलिए किए ताकि वे लोगों में कला और उसके शिल्पकार की शैली को ही पेश कर सके। कंपनी ने यह भी कहा कि वे इस थीम के लिए ओडिशा सरकार के वेबसाइट से प्रेरितो हुए हैं। उनका यह भी कहना है कि वे इस विवाद के बाद रैपर को बाजार से हटाना भी शुरू कर दिए हैं। 

Web Title: news nestle india put Lord Jagannath photo on KitKat wrapper people angry reacts social media company response

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे