लाइव न्यूज़ :

दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचारः देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 761 पहुंची, 20 लोगों की जा चुकी है जान, दुनिया भर में 24,363 लोगों ने गंवाई जान, 5,42018 संक्रमित

By गुणातीत ओझा | Updated: March 27, 2020 16:04 IST

Open in App

शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे तक ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइलों से जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:-

-आरबीआई ने किए कर्ज सस्ता करने के बड़े उपाय, किस्त वसूली में मोहलत

कोरोना वायरस से उत्पन्न आपदा के बीच रिजर्व बैंक ने भी मोर्चो संभाला है। केन्द्रीय बैंक ने शुक्रवार को अर्थव्यवस्था में नकदी की तंगी दूर करने और कर्ज सस्ता करने के लिए अपने फौरी नकदी कर्ज पर ब्याज की दर रेपो और बैंकों आरक्षित नकदी अनुपात (सीआरआर) में बड़ी कटौती जैसे कई उपायों की घोषणा की।

-भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 761 हुए, 20 लोगों की मौत

भारत में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 20 हो गई और संक्रमित मामले 761 पर पहुंच गए।

-दुनिया में कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामले अमेरिका में, एक दिन में 16 हजार से अधिक लोग संक्रमित

अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और बृहस्पतिवार को यहां एक ही दिन में 16,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 85,088 हो गई जो किसी भी देश के लिए सबसे अधिक है।

-प्रधानमंत्री ने सतीश गुजराल के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर कलाकार एवं वास्तुकार सतीश गुजराल के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता ने उन्हें प्रतिकूल परिस्थितयों से उबरने में मदद की।

-भारत का दक्षेस देशों के लिए ऑनलाइन मंच का प्रस्ताव

भारत ने कोरोना वायरस से मिलकर मुकाबला करने के प्रयासों के तहत सभी दक्षेस देशों के लिये एक साझा ‘‘ऑनलाइन मंच’’ का प्रस्ताव दिया है। इस मंच के जरिये दक्षेस देशों के बीच बीमारी से जुड़ी सूचनाओं, ज्ञान, विशेषज्ञता एवं एक दूसरे की अच्छी पहल का आदान-प्रदान किया जा सकेगा। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

-तमिलनाडु में छह और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, कुल संख्या 35 पर पहुंची

तमिलनाडु में शुक्रवार को छह और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। सरकार ने बताया कि राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 35 हो गई है।

-एअर इंडिया इजराइल ने अपने फंसे हुए नागरिकों को निकालने के लिए एअर इंडिया का आभार जताया

वैश्विक महामारी के बीच एअर इंडिया ने अपने विशेष विमान से 314 इजराइली नागरिकों को बृहस्पतिवार शाम को सुरक्षित उनके देश पहुंचा दिया। कई यात्रियों ने विमान से उतरते समय हाथों में भारत और इजराइल के झंडे लिए हुए थे।

-शी ने ट्रंप से कहा, वायरस के खिलाफ जंग में अमेरिका और चीन को एकजुट होना होगा

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शुक्रवार को फोन पर हुई बातचीत में कहा कि दुनिया भर को प्रभावित करने वाली कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जंग लड़ने के लिए चीन और अमेरिका को एकजुट होना होगा।

-मूडीज ने 2020 में भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाकर 2.5 प्रतिशत किया

वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कैलेंडर वर्ष 2020 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अपने पहले के अनुमान को घटा कर 2.5 प्रतिशत कर दिया है। पहले उसने इसके 5.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।

-कोविड 19 : पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मीरतन शुक्ला ने तीन महीने का वेतन और बीसीसीआई पेंशन दी

भारत के पूर्व क्रिकेटर और पश्चिम बंगाल के खेलमंत्री लक्ष्मीरतन शुक्ला ने कोविड 19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में तीन महीने की विधायक की तनख्वाह और बीसीसीआई की पेंशन देने का फैसला किया है।

-कोविड 19 के खिलाफ जंग में हिमा दास ने एक महीने की तनख्वाह दी

भारत की स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास ने कोविड 19 महामारी के खिलाफ लड़ाईमें असम सरकार की मदद के लिये अपनी एक महीने की तनख्वाह देने का फैसला किया है ।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां