लाइव न्यूज़ :

असम एनआरसी के नवनियुक्त समन्वयक ने अभी तक नहीं संभाला कामकाज

By भाषा | Updated: November 20, 2019 06:20 IST

एनआरसी प्राधिकरण के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "राज्य के नये समन्वयक ने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है। हमें उनके कार्यभार संभालने की तिथि के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।"

Open in App
ठळक मुद्देअसम में एनआरसी के नवनियुक्त समन्वयक हितेश देव सरमा ने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला हैएनआरसी प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक चंदना महंत इसके प्रभारी हैं

असम में एनआरसी के नवनियुक्त समन्वयक हितेश देव सरमा ने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरमा ने हाल ही में कथित रूप से राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को अद्यतन किये जाने की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट डाले थे, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

असम सिविल सेवा के अधिकारी सरमा को नौ नवंबर को प्रतीक हजेला की जगह एनआरसी का राज्य समन्वयक नियुक्त किया गया था। इसके दो दिन बाद हजेला को कार्यमुक्त कर दिया गया। लिहाजा बीते एक सप्ताह से असम एनआरसी प्राधिकरण का कोई प्रमुख नहीं है।

एनआरसी प्राधिकरण के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "राज्य के नये समन्वयक ने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है। हमें उनके कार्यभार संभालने की तिथि के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।" सूत्रों ने कहा कि सरमा ने अपनी नियुक्ति के बाद एनआरसी प्राधिकरण के कार्यालय में कदम नहीं रखा है। वह इससे पहले 2013 से 2016 तक एनआरसी प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक के रूप में काम कर चुके हैं।

अधिकारी ने कहा, "हमें इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है कि वह कब कामकाज संभालेंगे। हमें मीडिया में आई खबरों से पता चला है कि वह एक महीने की छुट्टी पर हैं।" सरकारी अधिकारियों की नियुक्ति के लिये जिम्मेदार कार्मिक विभाग के आयुक्त को कई बार कॉल की गई, लेकिन उनकी तरफ से जवाब नहीं मिला।

फिलहाल एनआरसी प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक चंदना महंत इसके प्रभारी हैं और हजेला के कार्यमुक्त होने के बाद से रोजाना का कामकाज देख रहे हैं। गौरतलब है कि असम के मूल नागरिकों की पहचान से जुड़ी अंतिम एनआरसी 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी, जिसमें 19 लाख से अधिक आवेदकों के नाम नहीं थे।

टॅग्स :असमएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे