लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कांग्रेस के लिए नयी मुसीबत, सिद्धरमैया और राव के नेतृत्व पर सवाल

By भाषा | Updated: September 27, 2019 23:11 IST

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व की ‘मनमर्जी से काम करने की शैली’ और चुनावों में पार्टी की हार को लेकर जवाबदेही नहीं तय करने को लेकर नाखुशी प्रकट की थी।

Open in App

कर्नाटक में कांग्रेस के लिए नयी मुसीबत खड़ी करते हुए कुछ वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया एवं प्रदेश पार्टी अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव की कामकाज की ‘मनमर्जी से काम करने की’ शैली पर सवाल उठाया है। आलोचना से बेपरवाह राव ने शुक्रवार को कहा कि जबतक पार्टी हट जाने के लिए नहीं कहती है, तबतक वह अपने पद पर बने रहेंगे।

राव ने यहां संवाददातओं से कहा, ‘‘कुछ लोग राजनीतिक रूप से झूठे अभियान में लगे हैं, मैं उसपर ध्यान नहीं देता हूं। जबतक आलाकमान मुझे पद पर बने रहने के लिए कहता है, मैं अपने पद बना रहूंगा। यदि आलाकमान मुझे पद से हटने के लिए कहता है तो मैं अपना पद छोड़ दूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ बस कुछ लोगों ने कह दिया। इसका मतलब यह नहीं कि मैं इस्तीफा दे दूंगा। किसी ने इसकी मांग भी नहीं की है। मैं पार्टी के हित में काम करूंगा।’’ जब कांग्रेस कर्नाटक के 15 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के वास्ते उम्मीदवारों की अपनी सूची तय करने में जुटी है तब बृहस्पतिवार को एक बैठक में कुछ वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेद उभरने के साथ ही उसमें विभाजन नजर आ रही है।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व की ‘मनमर्जी से काम करने की शैली’ और चुनावों में पार्टी की हार को लेकर जवाबदेही नहीं तय करने को लेकर नाखुशी प्रकट की थी।

पार्टी नेताओं के अनुसार बैठक में राव एवं पार्टी विधायक दल के नेता सिद्धरमैया बी के हरिप्रसाद एवं के एच मुनयप्पा के निशाने पर थे। हरिप्रसाद एवं मुनियप्पा ने ‘उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया’ के दौरान नहीं संपर्क किये जाने एवं नाम करीब करीब तय हो जाने के बाद बुलाये जाने पर एतराज दर्ज कराया।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों