लाइव न्यूज़ :

सीजफायर के बाद नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन हो रहे विकसित, जम्मू कश्मीर जाएं तो यहां जाना न भूलें

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 17, 2021 18:44 IST

जम्मू कश्मीर के अधिकारियों को उम्मीद है कि प्रदेश में कम होते आतंकवाद और दोनों मुल्कों के बीच सीमाओं पर जारी सीजफायर की बयार में अब प्रदेश में आने वाले टूरिस्टों के लिए नए डेस्टीनेशन भी खुलेंगें।

Open in App
ठळक मुद्देघटते आतंकवाद और सीजफायर से जम्मू कश्मीर में पर्यटन के नए केंद्र विकसित होंगे। आक्ट्राय बॉर्डर पोस्ट, चक्कां-दा-बाग, अमन सेतू पुल नई ट्रिस्ट डेस्टिनेशस होगी। कुछ टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर पर्यटक पहुंचने भी लगे हैं। 

जम्मूः जम्मू कश्मीर के अधिकारियों को उम्मीद है कि प्रदेश में कम होते आतंकवाद और दोनों मुल्कों के बीच सीमाओं पर जारी सीजफायर की बयार में अब प्रदेश में आने वाले टूरिस्टों के लिए नए डेस्टीनेशन भी खुलेंगें। जिन स्थानों को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर तैयार किया जा रहा है, उनके बारे में अभी तक सोचा भी नहीं जा सकता था। इसका कारण उनका एलओसी अर्थात लाइन आफ कंट्रोल और इंटरनेशनल बार्डर पर स्थित होना है। 

कुछ डेस्टिनेशन पर टूरिस्ट ने इनका लाभ उठाना भी आरंभ कर दिया है। जो सड़क मार्ग जम्मू से होकर पाकिस्तान के सियालकोट तक जाता है, उसके रास्ते में सीमा पर पड़ने वाली सीमा चौकी सुचेतगढ़ अर्थात आक्ट्राय पोस्ट पर तो अब टूरिस्ट का मेला लगने लगा है।

यह बात अलग है कि आए दिन वहां पर्यटकों की भीड़ के कारण सीमा चौकी की रखवाली करने वाले बीएसएफ जवानों को दिक्कत हो रही है, लेकिन पर्यटकों के दौरों से वीरान सीमा चौकी पर आने वाली बहार उन्हें भी खुशी दे रही है।

देश के बंटवारे के पूर्व इस रास्ते ट्रेन भी पाकिस्तान के सियालकोट तक जाती थी। यह सड़क मार्ग आज भी अच्छी हालत में है, क्योंकि इसका इस्तेमाल यूएनओ द्वारा किया जा रहा है। सड़क मार्ग को व्यापार व लोगों के आवागमन के लिए खोलने की मांग की जा रही है तो रेल को भी बहाल करने की मांग है।

आक्ट्राय बॉर्डर पोस्ट के बाद दूसरी जगहों पर तैयारी

आक्ट्राय बॉर्डर पोस्ट के नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में सामने आने से अधिकारी भी खुश हैं। यही कारण है कि वे अब पुंछ में चक्कां-दा-बाग, उड़ी-मुज्जफराबाद मार्ग पर अमन सेतू पुल, चमलियाल मेला और आरएसपुरा के संगराल इलाके के नौ गजिया पीर के स्थान को भी टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर बदलने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

वाघा बॉर्डर की तर्ज पर करेंगे तैयार

अधिकारी कहते हैं कि इनमें से चक्कां-दा-बाग तथा अमन सेतू को भी वाघा बार्डर की तरह तैयार किया जाएगा, ताकि आने वाले उन दृश्यों को अपनी आंखों से देख सकें जो बिछुड़े परिवारों के मिलने और बिछुड़ने के दौरान होता है। जबकि नौ गजिया पीर पर पहले साल में एक बार तो अब महीने में एक बार मेला लगता है, जिसमें अक्सर पाकिस्तानी रेंजर भी शिरकत करते हैं।

मेले का लुत्फ उठा सकेंगे टूरिस्ट

इसी प्रकार चमलियाल सीमा चौकी पर साल में एक बार लगने वाले मेले का भी लुत्फ आने वाले टूरिस्ट उठा पाएंगे। इसके लिए जम्मू टूरिज्म विभाग द्वारा की गई तैयारियां अंतिम दौर में हैं जिनमें टूरिस्टों के रहने के लिए व्यवस्था भी की जा रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?