लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में सुरक्षाबलों की नई नीति: तलाश करो, ठोक डालो, खूब इनाम लो

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 2, 2019 16:05 IST

कश्मीर से आतंकियों के सफाए की खातिर सरकार और सुरक्षाबलों ने नई नीति लागू की है। आतंकियों को मारने की खातिर उन पर इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। नतीजतन अब सुरक्षाबलों को इनाम कमाने की खातिर तलाश करो और ठोक डालो का टारगेट दे दिया गया है।

Open in App

कश्मीर से आतंकियों के सफाए की खातिर सरकार और सुरक्षाबलों ने नई नीति लागू की है। आतंकियों को मारने की खातिर उन पर इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। नतीजतन अब सुरक्षाबलों को इनाम कमाने की खातिर तलाश करो और ठोक डालो का टारगेट दे दिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ नगण्य हो गई है और आतंकवाद कम घातक हो गया है। लेकिन जम्मू कश्मीर सरकार कोई मौका आतंकियों को नहीं देना चाहती है। अतः उसने आतंकियों की मौतों पर प्रोत्साहनों को बढ़ाकर आतंकवादियों पर दबाव बनाए रखने का फैसला किया है।

अगर सूत्रों पर विश्वास करें तो सरकार ने ए डबल प्लस आतंकवादियों के मारने के लिए इनाम राशि की राशि में अढ़ाई लाख की वृद्धि कर दी है। पहले इसके लिए 10 लाख रुपये मिलते थे और अब 12.50 लाख रुपये बतौर इनाम मिला करेंगें।

सूत्रों के मुताबिक, इसी तरह ए प्लस श्रेणी के आतंकवादी के लिए इनाम राशि 5 लाख रुपये से 7.50 लाख रुपये कर दी गई है। ए श्रेणी के आतंकवादियों के लिए राशि 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। बी-श्रेणी के आतंकवादियों के लिए यह 2 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक बढ़ गया है और सी-श्रेणी के लिए नकद प्रोत्साहन 1 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक बढ़ गया है। जानकारी के लिए इनाम राशि जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय द्वारा जिले के वरिष्ठ अधीक्षक पुलिस (एसएसपी) को जारी की जाती है जहां एक आतंकवादी की मौत होती है, आमतौर पर मौत के एक सप्ताह के भीतर।

एसएसपी तब उस दल को पैसा वितरित करता है जिसने ऑपरेशन किया था। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि ए से ए और ए प्लस से ए डबल प्लस तक एक आतंकवादी को वर्गीकृत करना इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के अधिकार क्षेत्र में होता है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाटेरर फंडिंगभारतीय सेनामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं