लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का बयान, कहा- जम्मू और कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर रचा गया नया इतिहास

By भाषा | Updated: August 12, 2019 15:29 IST

गौतमबुद्घनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री हमेशा चिंतित रहते थे। उनकी प्राथमिकता थी कि जम्मू कश्मीर के लोगों को उनका हक मिले और यह राज्य भी विकास की मुख्यधारा में सम्मिलित हो।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर नया इतिहास लिखा है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से जम्मू कश्मीर विकास की मुख्यधारा में सम्मिलित होगा और वहां के निवासियों को सभी अधिकारों का लाभ मिलेगा।

गौतमबुद्घनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर नया इतिहास लिखा है।उन्होंने कहा कि इस फैसले से जम्मू कश्मीर विकास की मुख्यधारा में सम्मिलित होगा और वहां के निवासियों को सभी अधिकारों का लाभ मिलेगा। सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ये बातें कही।सांसद ने कहा कि जम्मू कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री हमेशा चिंतित रहते थे। उनकी प्राथमिकता थी कि जम्मू कश्मीर के लोगों को उनका हक मिले और यह राज्य भी विकास की मुख्यधारा में सम्मिलित हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व गृहमंत्री द्वारा लिया गया यह निर्णय इसलिए ऐतिहासिक है कि आजादी के 70 सालों तक कोई सरकार इसे हटाने का साहस नहीं कर पाई।उन्होंने कहा कि यह फैसला जश्न मनाने योग्य है। इससे जहां जम्मू कश्मीर में विकास के रास्ते खुलेंगे वहीं लोगों को उनके अधिकार भी मिलेंगे। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता