लाइव न्यूज़ :

तो क्या गुजर गया कोरोना की दूसरी लहर का पीक? नए मामलों और मौतों में कमी

By भाषा | Updated: May 11, 2021 21:40 IST

2nd corona wave: सरकार ने बताया कि 13 राज्य ऐसे हैं जहां कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या एक-एक लाख से ज्यादा है और 26 राज्य ऐसे हैं जहां संक्रमण की दर 15 प्रतिशत से ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों में संक्रमण के 3,29,942 नए मामले आए हैं। वहीं कोविड-19 से 3,876 लोगों की मौत हुई है। देश में अभी तक कुल 2,49,992 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है।

2nd corona wave: केन्द्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश में कोविड-19 के नए मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों में कमी आने के शुरुआती रुझान दिखने लगे हैं। सरकार के अनुसार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश और तेलंगाना उन 18 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं जहां कोविड-19 के रोजाना आ रहे नए मामलों में कमी आ रही है। 

संवाददाता सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पंजाब, असम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, मेघालय और त्रिपुरा उन 16 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में से हैं जहां जहां रोजाना आ रहे कोविड-19 के नए मामलों में वृद्धि हो रही है। पिछले दो सप्ताह से जिन जिलों में नए मामलों में कमी आयी है। 

उनमें महाराष्ट्र के पुणे, नागपुर, पालघर और नासिक, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और कानपुर नगर, मध्य प्रदेश के भोपाल और ग्वालियर, गुजरात में सूरत, बिहार में पटना, झारखंड में रांची, छत्तीसगढ़ में दुर्ग और राजस्थान में कोटा शामिल हैं। वहीं पिछले दो सप्ताह में जिन जिलों में कोविड-19 के नए मामले बढ़े हैं, उनमें कर्नाटक के बेंगलुरु शहर और मैसूरु, तमिलनाडु में चेन्नई, चेंगलापट्टु और तिरुवल्लुर, केरल में एर्नाकुलम और मलप्पुरम, पश्चिम बंगाल में 24 उत्तर परगना और कोलकाता, राजस्थान में जयपुर, उत्तराखंड में देहरादून, आंध्र प्रदेश में पूर्वी गोदावरी और विशाखापत्तनम, महाराष्ट्र में सतारा और ओडिशा में खोरधा शामिल हैं। 

पुणे का उदाहरण देते हुए अग्रवाल ने कहा कि जमावड़ों पर पाबंदी के बगैर सिर्फ रात्रि कर्फ्यू से रोज आने वाले संक्रमण के नए मामलों को नियंत्रित करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के जमावड़े और गैर-आवश्यक गतिविधियों पर 15 दिनों की सख्त पाबंदी ने भी संक्रमण की दर को कम करने में मदद की है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने विकराल रूप ले लिया है।

हालांकि रोजाना आने वाले नए मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों में कमी आ रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 14 दिनों के बाद संक्रमण के नए मामलों की संख्या घटकर 3.29 लाख रह गयी है। वहीं अभी तक कुल 2,29,92,517 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनाबिहार में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए