आजादी हासिल करने में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का योगदान अद्वितीय : केरल के राज्यपाल
By भाषा | Updated: March 5, 2021 23:20 IST2021-03-05T23:20:51+5:302021-03-05T23:20:51+5:30

आजादी हासिल करने में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का योगदान अद्वितीय : केरल के राज्यपाल
जबलपुर, पांच मार्च केरल के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने शुक्रवार को कहा कि देश को जल्दी आजादी हासिल कराने में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का योगदान अद्वितीय था लेकिन महान नेता और उनकी भारतीय राष्ट्रीय सेना को इसकी वाजिब तारीफ नहीं मिली।
केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा नेताजी की 125 वीं जयंती समारोह के तहत शुक्रवार को यहां आयोजित एक संगोष्ठी को खान संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बोस एक धीर (धैर्यवान) पुरुष थे जो न्याय के मार्ग से विचलित नहीं हुए। नेताजी के आदर्श, बलिदान और त्याग पर आधारित थे।
खान ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के योगदान को लेकर युवा पीढ़ी में जागरुकता पैदा करने की जरूरत है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।