लाइव न्यूज़ :

NEET Result 2019 declared: राजस्थान के नलिन खंडेलवाल ने किया टॉप, लड़कियों में माधुरी ने मारी बाजी

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 5, 2019 14:20 IST

NEET Result 2019: छात्र अपना रिजल्ट NEET की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर लॉगइन कर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

Open in App

नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NEET) की परीक्षा का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट NEET की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर लॉगइन कर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। इस रिजल्ट में राजस्थान के नलिन खंडेलवाल ने ऑल इंडिया टॉप किया है, जबकि महिलाओं में तेलंगाना की माधुरी रेड्डी ने टॉप किया है। 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित ‘नीट’ की परीक्षा के बुधवार को घोषित परिणाम में टॉप दस में से तीन छात्र राजस्थान के हैं। सीकर निवासी नलिन खंडेलवाल राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2019 के परिणाम में पहले स्थान पर रहे।

नीट में पूरे भारत में पहली रैंक नलिन को मिली। टॉप 100 में से जयपुर के ललित की 24वीं, मेघा की 94वीं, उत्कर्ष की 86वीं रैंक है। पढ़ाई के दौरान छात्रों ने केवल साधारण फोन का इस्तेमाल किया और सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और स्मार्ट फोन से दूर रहकर एनसीईआरटी की पुस्तकों एवं अन्य अध्ययन सामग्री पर ध्यान केन्द्रित रखा। 

बता दें कि इस साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसीने 5 मई को NEET 2019 की परीक्षा आयोजित करवाई थी। वहीं, ओडिशा में फोनी तूफान की वजह से परीक्षा को टाल दिया गया था। इसके बाद यहां 20 मई को नीट का आयोजन करवाया गया था। NEET एग्जाम 2019 अंग्रजी और हिंदी सहित 9 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित कराई गई है। इसमें मराठा, बंगला, उड़िया, असामी, गुजराती और कन्नड़ प्रमुख भाषाएं शामिल हैं।

इस साल 2019 NEET परीक्षा के लिए लगभग 15 लाख छात्रों ने अप्लाई किया था। यह परीक्षा उन सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है जो मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर भारत में या बाहर के देशों में बनाना चाहते हैं।

NEET results 2019: ऐसे करें परिणाम चेक

1- सबसे पहले NEET 2019 Result देखने के लिए ntaneet.nic.in पर लॉगइन करें।

2- इसके बाद यहां NEET 2019 Result लिंक पर क्लिक करें। 

3- नई विंडो में अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें। 

4- सब्मिट पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट निकाल लें। 

उल्लेखनीय है कि देश भर में आयोजित होने वाली इस परीक्षा को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कंडक्ट करती है। देश भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेज में दाखिला लेने के लिए इस परीक्षा को देना अनिवार्य होता है। NEET की परीक्षा ऑफलाइन होती है और इसमें 180 MCQ प्रश्न होते हैं। 

टॅग्स :नीटनेशनल टेस्टिंग एजेंसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतNTA की तर्ज पर राजस्थान में बनेगी टेस्ट एजेंसी, राज्य सरकार का ऐलान

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया