लाइव न्यूज़ :

NEET Paper Leak: डीआईजी का रिश्तेदार विभोर आनंद था शामिल?, CBI की पूछताछ में संजीव मुखिया ने खोला राज

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2025 13:55 IST

NEET Paper Leak 2024: विभोर का काम अभ्यर्थियों और उनके माता-पिता से संपर्क स्थापित करना और पेपर लीक की डील को फाइनल करना था।

Open in App
ठळक मुद्देNEET Paper Leak 2024: परशुराम राय से मिलवाता था, जो शिक्षा सलाहकार और वीजा कंसल्टेंट के रूप में काम करता हैNEET Paper Leak 2024: परशुराम राय अभ्यर्थियों को यह भरोसा दिलाता था कि वे परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र देख सकेंगे।NEET Paper Leak 2024: लाखों रुपये की डील करता और विभोर को मोटा कमीशन मिलता था।

NEET Paper Leak 2024: नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया से सीबीआई के द्वारा की की जा रही गहन पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। सीबीआई के द्वारा पूछताछ हैरान करने वाला तथ्य सामने आया है। पेपर लीक के इस नेटवर्क में एक डीआईजी रैंक अधिकारी का रिश्तेदार विभोर आनंद भी शामिल था। विभोर का काम अभ्यर्थियों और उनके माता-पिता से संपर्क स्थापित करना और पेपर लीक की डील को फाइनल करना था। वह अभ्यर्थियों को वडोदरा के परशुराम राय से मिलवाता था, जो एक शिक्षा सलाहकार और वीजा कंसल्टेंट के रूप में काम करता है।

सूत्रों के अनुसार परशुराम राय अभ्यर्थियों को यह भरोसा दिलाता था कि वे परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र देख सकेंगे। इसके बदले में वह लाखों रुपये की डील करता और विभोर को मोटा कमीशन मिलता था। सीबीआई और गुजरात पुलिस की एसआईटी ने इस मामले में अब तक जय जलाराम स्कूल के प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम शर्मा, शिक्षक तुषार भट्ट, परशुराम राय, दलाल आरिफ वोहरा और बिहार निवासी विभोर आनंद को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि विभोर को उसके दरभंगा स्थित ससुराल से गिरफ्तार किया गया, जिसने इस मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया।

परीक्षा माफिया संजीव मुखिया को सीबीआई रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ में जुटी है। चर्चित केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। पूछताछ में मास्टरमाइंड संजीव मुखिया ने स्वीकार किया है कि वह 5 मई 2024 को गुजरात के गोधरा में मौजूद था। पेपर लीक जिस जय जलाराम स्कूल से हुआ, उस जगह से संजीव मुखिया महज डेढ़ किलोमीटर दूर था।

उल्लेखनीय है कि गोधरा का जय जलाराम स्कूल, जहां से नीट यूजी 2024 का पेपर लीक होने की बात सामने आई थी। यह खुलासा न केवल उसकी संलिप्तता की ओर इशारा करता है, बल्कि उसकी मंशा और इस पूरे खेल में उसकी सक्रिय भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, संजीव ने यह भी स्वीकार किया कि उसका नेटवर्क इस लीक को अंजाम देने में पूरी तरह से संगठित था।

सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि संजीव मुखिया का पेपर लीक नेटवर्क केवल गुजरात तक सीमित नहीं है। यह बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब जैसे कई राज्यों में फैला हुआ है। संजीव न केवल प्रश्नपत्र लीक करने का काम करता है, बल्कि इन्हें सिस्टम के भीतर तक पहुंचाने का एक सुनियोजित तंत्र भी विकसित कर चुका है।

उसका नेटवर्क इतना मजबूत है कि वह शिक्षा माफिया के साथ-साथ प्रशासनिक और पुलिस तंत्र के कुछ लोगों के साथ भी जुड़ा हुआ है। सीबीआई के अनुसार संजीव को अब गोधरा मामले में गहन पूछताछ के लिए अहमदाबाद ले जाया जा सकता है।

जांच एजेंसियां इस नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस जाल में और कौन-कौन शामिल है। अधिकारी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में और भी कई चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं।

टॅग्स :नीटबिहारIPSपटनासीबीआईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"