कोश्यारी के इस्तीफे को शिवसेना ने बताया महाराष्ट्र के लिए बड़ी जीत, रमेश बैस को राज्यपाल बनाने पर जयंत पाटिल ने ट्वीट कर कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 12, 2023 01:35 PM2023-02-12T13:35:10+5:302023-02-12T13:36:28+5:30

एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, ‘‘मुझे उम्मीद है कि नए राज्यपाल पूर्ववर्ती (कोश्यारी) की तरह भाजपा की कठपुतली नहीं होंगे। हम महाराष्ट्र का राज्यपाल बदलने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं, क्योंकि महा विकास आघाड़ी की यह मांग थी।’’

NCP, Uddhav-led Shiv Sena welcome Koshyari's resignation as Maharashtra Governor | कोश्यारी के इस्तीफे को शिवसेना ने बताया महाराष्ट्र के लिए बड़ी जीत, रमेश बैस को राज्यपाल बनाने पर जयंत पाटिल ने ट्वीट कर कही ये बात

कोश्यारी के इस्तीफे को शिवसेना ने बताया महाराष्ट्र के लिए बड़ी जीत, रमेश बैस को राज्यपाल बनाने पर जयंत पाटिल ने ट्वीट कर कही ये बात

Highlights रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।उनकी जगह झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। कोश्यारी के महाराष्ट्र राज्यपाल पद से इस्तीफे का विपक्षी पार्टियों ने इसका स्वागत किया है।

मुंबईः भगत सिंह कोश्यारी के महाराष्ट्र राज्यपाल पद से इस्तीफे का विपक्षी पार्टियों ने इसका स्वागत किया है। एनसीपी महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि यहां राज भवन में उनका स्थान लेने वाला नया राज्यपाल ‘‘भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की कठपुतली’’ नहीं होगा। रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जिसके बाद उनकी जगह झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।

एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, ‘‘मुझे उम्मीद है कि नए राज्यपाल पूर्ववर्ती (कोश्यारी) की तरह भाजपा की कठपुतली नहीं होंगे। हम महाराष्ट्र का राज्यपाल बदलने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं, क्योंकि महा विकास आघाड़ी की यह मांग थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले राज्यपाल ने राज्य के सामाजिक आदर्शों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने के साथ-साथ वर्तमान असंवैधानिक राज्य सरकार के शपथग्रहण समारोह का आयोजन करके अपने पद के कद को कम किया था। हम महाराष्ट्र के नए राज्यपाल की नियुक्ति की खबर का स्वागत करते हैं।’’

मौजूदा मुख्यंत्री एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद शिंदे-भाजपा गठबंधन ने सरकार बनाई थी। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी कोश्यारी के इस्तीफे का स्वागत किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के लिए बड़ी जीत। महाराष्ट्र विरोधी राज्यपाल का इस्तीफा आखिरकार स्वीकार कर लिया गया।’’ विधायक कहा, ‘‘छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले, हमारे संविधान, विधानसभा और लोकतांत्रिक आदर्शों का लगातार अपमान करने वाले को राज्यपाल के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।’’

गौरतलब है कि कोश्यारी के कुछ बयानों को लेकर हाल में विवाद छिड़ने के बाद राज्य के राजभवन ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह पद से इस्तीफा देना चाहते हैं।

Web Title: NCP, Uddhav-led Shiv Sena welcome Koshyari's resignation as Maharashtra Governor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे