लाइव न्यूज़ :

नौसेना को जल्द मिलेगा पनडुब्बीरोधी कवरत्ती, रडार की पकड़ में नहीं आने वाले इस युद्धपोत से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

By भाषा | Updated: January 27, 2020 13:39 IST

कवरत्ती’ उन चार पनडुब्बी रोधी युद्धपोतों में से अंतिम है जिनका निर्माण जीआरएसई ने परियोजना पी28 के तहत भारतीय नौसेना के लिए किया है। सक्सेना ने बताया, ‘‘इस पोत के सभी परीक्षण सफल रहे हैं और पूरे हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनौसेना को पनडुब्बीरोधी युद्धपोत आईएनएस कवरत्ती जल्द मिल सकता हैरडार की पकड़ में नहीं आने वाले इस युद्धपोत से नौसेना की ताकत में इजाफा होगा।

नौसेना को पनडुब्बीरोधी युद्धपोत आईएनएस कवरत्ती जल्द मिल सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ऐंड इंजीनियरर्स (जीआरएसई) के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक रियर एडमिरल वीके सक्सेना ने यह जानकारी दी।

रडार की पकड़ में नहीं आने वाले इस युद्धपोत से नौसेना की ताकत में इजाफा होगा। सक्सेना ने बताया कि ‘कवरत्ती’ उन चार पनडुब्बी रोधी युद्धपोतों में से अंतिम है जिनका निर्माण जीआरएसई ने परियोजना पी28 के तहत भारतीय नौसेना के लिए किया है। सक्सेना ने बताया, ‘‘इस पोत के सभी परीक्षण सफल रहे हैं और पूरे हो चुके हैं। हमारी इसे इस महीने के अंत तक सौंपने की योजना है।’’ कवरत्ती जीआरएसई द्वारा निर्मित 104वां पोत होगा।

उन्होंने बताया कि इसके 90 फीसदी घटक स्वदेश निर्मित हैं और नयी तकनीक की मदद से इसकी देखरेख की आवश्यकता भी कम होगी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पोत परमाणु, रासायनिक तथा जैविक युद्ध की स्थिति में भी काम करेगा। चार रडार रोधी और पनडुब्बी रोधी पोतों के नाम हैं आईएनएस कमोर्ता, आईएनएस कदमत और आईएनएस किलतान। ये नाम लक्षद्वीप द्वीपसमूह के द्वीपों के नाम पर रखे गए हैं। 

टॅग्स :भारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतकौन हैं काम्या कार्तिकेयन?, 18 साल में रचा इतिहास

भारतविजय की लहरों पर सवार भारतीय नौसेना

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं