लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू किसी दलित को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया जाना स्वीकार नहीं कर सके : आप का दावा

By भाषा | Updated: September 28, 2021 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को दावा किया कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इसलिए पद से इस्तीफा दिया कि वह इस बात को ‘स्वीकार नहीं कर पाए’ कि एक दलित को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया है।

सिद्धू ने मंगलवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। राज्य में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा कि वह पार्टी की सेवा करते रहेंगे। वह इस वर्ष जुलाई में पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बने थे।

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह दिखाता है कि नवजोत सिंह सिद्धू दलितों के खिलाफ हैं। एक गरीब बेटा मुख्यमंत्री बना... यह, सिद्धू बर्दाश्त नहीं कर सके। यह बहुत दुखद है।’’

पंजाब में आप मुख्य विपक्षी दल है।

सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा, ‘‘समझौता करने से व्यक्ति के चरित्र में गिरावट आती है, मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे से समझौता नहीं कर सकता।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘इसलिए मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा।’’

यह पता नहीं चल पाया है कि सिद्धू ने किन कारणों से पंजाब कांग्रेस प्रमुख का पद छोड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे