लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि: गुजरात में डांडिया नाइट से पहले एक साथ 40 हजार लोगों ने गाया राष्ट्रगान, यहां देखें वायरल वीडियो

By मेघना वर्मा | Updated: October 17, 2018 11:22 IST

Navratri Viral Video: अलग-अलग शहरों में नवरात्रि के मनाने के अलग-अलग तरीके हैं पर गुजरात में नवरात्र का अपना अलग रंग देखने को मिलता है।

Open in App

भारत देश में देशभक्ति और संस्कृतियों की झलक दिखाई देती है। नवरात्रि के पवित्र त्योहार पर गुजरात के वडोदरा में 40 हजार से ज्यादा लोगों ने गरबे से पहले एक साथ राष्ट्रगान गाया। डांडिया नाइट्स से पहले एक साथ एक मैदान पर इकट्ठा हुए लोगों ने राष्ट्रगान गाकर इस बात को साबित कर दिया कि भारत देश में देशभक्ति और धर्म दो अलग चीजें हैं। जो लोग अपने धर्म पर देशभक्ति का झंडा गाड़े फिरते हैं उनके मुंह पर इस वायरल वीडियो ने तमाचा मारा है। 

ट्विवटर पर अपलोड हुआ ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सिर्फ तीन घंटे पहले हुए अपलोड इस वीडियो को अब तक 13 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

 

आपको बता दें नवरात्रि का ये त्योहार भारत देश में अलग-अलग तरीके से किया जाता है। गुजरात में नवरात्रि के दिन गरबा नाइट्स का आयोजन होता है जिसमें लोग गरबा खेलते और खुशियां मानते दिखते हैं। 

भारत में नवरात्रि का त्योहार, हिन्दू मान्यताओं के अनुसार बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। वैसे तो अलग-अलग शहरों में नवरात्रि के मनाने के अलग-अलग तरीके हैं पर गुजरात में नवरात्र का अपना अलग रंग देखने को मिलता है। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान में लोग मां दुर्गा की पूजा भी करते हैं और तरह-तरह के पकवान बनाकर माता रानी को चढ़ाते हैं। 

सिर्फ गुजरात ही नहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी गरबा नाइट्स का आयोजन किया जाता है। दिल्ली में सप्तमी, अष्टमी और महानवमी के दिन गरबा किया जाता है जबकि गुजरात में नवरात्रि के 9वों दिन इसका आयोजन होता है।  

टॅग्स :नवरात्रिगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा