2021 जनगणना के साथ अपडेट होगा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, डेटाबेस में पहली बार लिए जाएंगे PAN, वोटर आईडी समेत ये डाक्यूमेंट्स
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2019 10:10 IST2019-09-26T10:10:32+5:302019-09-26T10:10:32+5:30
राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त, गृह मंत्रालय, भारत सरकार (आरजीआई) द्वारा रखा जाने वाला एक व्यापक पहचान डेटाबेस है।

2021 जनगणना के साथ अपडेट होगा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, डेटाबेस में पहली बार लिए जाएंगे PAN, वोटर आईडी समेत ये डाक्यूमेंट्स
भारत में अगली जनगणना 2021 में की जाएगी। इसके साथ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को भी अपडेट किया जाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एनपीआर में पहली बार सभी सामान्य भारतीय नागरिकों की कई जानकारियां ली जाएगी। जिमसें पैन, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी पासपोर्ट नंबर शामिल है। एनपीआर के नागरिकों की पहचान से संबंधित एक डेटाबेस तैयार किया जाता है।
एनपीआर पहली बार 2011 में तैयार किया गया था। यह 2015 में अपडेट होने के बाद अब 2021 में अपडेट किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2015 में हुए अपडेट में सभी नागरिकों से आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और राशन कार्ड की डीटेल्स ली गई थी। लेकिन अब नागरिकों से पहली बार है PAN, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी और पासपोर्ट की जानकारी भी एनपीआर की डेटाबेस में शामिल की जाएगी।
जानिए क्या है राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर)
राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त, गृह मंत्रालय, भारत सरकार (आरजीआई) द्वारा रखा जाने वाला एक व्यापक पहचान डेटाबेस है। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं के अन्तर्गत लाभ तथा सेवाओं के बेहतर उपयोग एवं कार्यान्वयन में सहायता, सुरक्षा में सुधार करना है।
भारत सरकार ने अप्रैल 2010 से सितम्बर 2010 के दौरान जनगणना 2011 के लिए घर-घर जाकर सूची तैयार करने तथा प्रत्येक घर की जनगणना के चरण में देश के सभी सामान्य निवासियों के संबंध में विशिष्ट सूचना एकत्रित करके इस डेटाबेस को तैयार करने का कार्य शुरू किया है। यह योजना बनाई गई है कि 17 राज्यों तथा 2 संघ शासित प्रदेशों के सामान्य निवासियों (5 वर्ष तथा उससे ऊपर) के बारे में एकत्रित की गई थी।