नेशनल मिल्क डे 2018: ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा दूध उत्पादन वाले देश, जानिए किस नंबर पर है भारत
By मेघना वर्मा | Updated: November 26, 2018 11:26 IST2018-11-26T11:26:22+5:302018-11-26T11:26:22+5:30
National Milk Day 2018 Special, top 10 milk producing country in the world: भारत में उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब तीन सबसे बड़े प्रदेश हैं जो बड़ी मात्रा में दूध का उत्पादन करते हैं।

नेशनल मिल्क डे 2018: ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा दूध उत्पादन वाले देश, जानिए किस नंबर पर है भारत
गाय का दूध इंसानों के लिए सबसे अच्छा माना गया है। ये ना सिर्फ स्वास्थ्य को अच्छा रखता है बल्कि दिमाग को भी दुरूस्त बनाए रखता है। आजकल दूध को पैक करने से पहले इस बात का ध्यान दिया जाता है कि दूध में किसी तरह का बैक्टिरिया ना हो। गाय या भैंस के दूध से दूसरे डेयरी आइटम भी बनाए जाते हैं जैसे चीज, क्रीम, बटर, दही, आइस-क्रीम और भी बहुत सी चीजें। बहुत से लोगों को लगता है कि भारत देश दुनिया का सबसे ज्यादा दूध उत्पादित करने वाला देश है। मगर ये आंकड़ा 2018 में बदल गया है।
देश के प्रमुख ब्रांड अमूल के सह-संस्थापक डॉ. कुरियन को मिल्कमैन ऑफ इंडिया या फादर ऑफ व्हाइट रिवॉल्यूशन इन इंडिया भी कहा जाता है। हर सार डॉ. कुरियन के जन्मदिन यानी 26 नवंबर को नेशनल मिल्क डे के रूप में मनाया जाता है। इसी मिल्क डे पर आइए आपको बताते है दुनिया में सबसे ज्यादा दूध उत्पादित करने वाला देश।
जी हां भारत दुनिया का पहला सबसे ज्यादा दूध उत्पादित करने वाला देश नहीं है। यूएसए दुनिया का पहला सबसे ज्यादा दूध प्रोड्यूस करने वाला देश हो गया है। भारत इस मामले में दूसरे नंबर पर है। यूएस के ज्यादातर बड़े डेयरी फार्म्स के पास खुद की 15000 से भी ज्यादा गायें हैं। जिनका आधुनिकीकरण से देखभाल किया जाता है। वहीं भारत में 2014-15 के कंम्पेयर में दूथ के उत्पादन में वृद्धि हुई है। भारत में उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब तीन सबसे बड़े प्रदेश हैं जो बड़ी मात्रा में दूध का उत्पादन करते हैं।
वहीं भारत में 80 प्रतिशत दूध गांव से आता है। वहीं आंकड़ो की बात करें तो भारत में अनुमानन 130,000 डेयरी फर्म्स है।
नीचे दी हुई सारणी में देखिए देश के टॉप 10 सबसे ज्यादा मिल्क प्रॉड्यूस करने वाले देश।
क्रं. | देश का नाम | दूध की उत्पादकता/ प्रति वर्ष |
| 1. | यूएसए | 91.3 बिलियन किलोग्राम |
| 2. | भारत | 60.6 बिलियन किलोग्राम |
| 3. | चीन | 35.7 बिलियन किलोग्राम |
| 4. | ब्राजील | 34.3 बिलियन किलोग्राम |
| 5. | जर्मनी | 31.1 बिलियन किलोग्राम |
| 6. | रशिया | 30.3 बिलियन किलोग्राम |
| 7. | फ्रांस | 23.7 बिलियन किलोग्राम |
| 8. | न्यूजीलैंड | 18.9 बिलियन किलोग्राम |
| 9. | टर्की | 16.7 बिलियन किलोग्राम |
| 10. | यूके | 13.9 बिलियन किलोग्राम |