लाइव न्यूज़ :

लोकसभा से पास हुआ NIA संशोधन बिल, एनआईए की बढ़ गई ताकत, जानें खास बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2019 09:08 IST

बिल के पक्ष में 278 वोट पड़े जबकि इसके विरोध में 6 वोट. सरकार का मानना है कि इस संशोधन के राज्यसभा से भी पास होने के बाद एनआईए को और ताकत मिलेगी जिससे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई मजबूत होगी.

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए एटॉमिक एनर्जी एक्ट 1962 के तहत भी कार्रवाई कर सकेगी. विदेश में भारतीयों या भारत के हितों के खिलाफ अपराध की जांच कर सकेगी.आतंकवाद के मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच बिल के पक्ष में 278 वोट पड़े जबकि इसके विरोध में 6 वोट.

सोमवार को लोकसभा में एनआईए संशोधन बिल पास हो गया. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली. आतंकवाद के मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच बिल के पक्ष में 278 वोट पड़े जबकि इसके विरोध में 6 वोट.

सरकार का मानना है कि इस संशोधन के राज्यसभा से भी पास होने के बाद एनआईए को और ताकत मिलेगी जिससे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई मजबूत होगी. 

एनआईए को मिली नई ताकत 

- विदेश में भारतीयों या भारत के हितों के खिलाफ अपराध की जांच कर सकेगी. आतंकवादी हमलों के तार विदेश से जुड़े होने की स्थिति में समबन्धित देश में जा कर इन्वेस्टीगेशन कर पाएगी.

- साइबर अपराध , मानव तस्करी और विस्फोटक हथियार रखने के मामलों का भी एनआईए अन्वेषण कर सकेगी.

- केंद्र और राज्य सरकार मामलों की सुनवाई के लिए एक या अधिक अदालतें स्थापित कर सकेंगी.

इस बिल के राज्यसभा से पास हो जाने के बाद एनआईए एटॉमिक एनर्जी एक्ट 1962 के तहत भी कार्रवाई कर सकेगी. 

एनआईए की स्थापना 2009 में हुई थी. 2008 के मुंबई अटैक के बाद देश को एक ऐसे संस्था की जरूरत पड़ी जो आतंकवाद पर लगाम लगा सके.

बीते दिन संसद में अमित शाह ने पोटा कानून हटाने के लिए यूपीए सरकार की आलोचना की और कहा कि अगर पोटा होता तो देश में इतने बड़े पैमाने पर आतंकवाद का विस्तार नहीं होता. उन्होंने ये भी कहा कि एनआईए की स्थापना यूपीए शासनकाल में ही हुई. 

टॅग्स :एनआईएअमित शाहनरेंद्र मोदीमोदी सरकारअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन