लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय बाल पुरस्कारः पीएम मोदी बोले, आप जैसे नन्हे कामरेडों के साहस को सलाम, मुझे भी आपसे प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2020 12:11 IST

मुझे आश्चर्य है कि इतनी कम उम्र में आप सभी ने अविश्वसनीय कार्य किए हैं। इससे आपको भविष्य में और अच्छे काम करने की प्रेरणा मिली होगी। आपने कठिन परिस्थितियों से लड़ने का साहस दिखाया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा कि कम आयु में जिस प्रकार से आप सभी ने अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ ना कुछ करके दिखाया है। यह एक प्रकार से जिंदगी की शुरुआत है। आपने मुश्किल परिस्थितियों से लड़ने का साहस दिखाया। 

नई दिल्ली में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 पाने वाले बच्चों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। सभी नन्हे कामरेडों को बधाई दी। 

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बच्चों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं आप जैसे नन्हे कामरेडों के साहस भरे काम के बारे में सुनता हूं तो मुझे भी उससे प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है। मुझे आश्चर्य है कि इतनी कम उम्र में आप सभी ने अविश्वसनीय कार्य किए हैं। इससे आपको भविष्य में और अच्छे काम करने की प्रेरणा मिली होगी। आपने कठिन परिस्थितियों से लड़ने का साहस दिखाया है।

पीएम ने कहा कि कम आयु में जिस प्रकार से आप सभी ने अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ ना कुछ करके दिखाया है। उससे मैं हैरान हूं। ये सारे अवॉर्ड्स आखिरी मुकाम नहीं हैं, यह एक प्रकार से जिंदगी की शुरुआत है। आपने मुश्किल परिस्थितियों से लड़ने का साहस दिखाया। 

मैंने लाल किले से कहा था कि कर्तव्य पर बल। ज्यादातर हम अधिकार पर बल देते हैं। आप अपने समाज के प्रति, राष्ट्र के प्रति अपनी ड्यूटी के लिए जिस प्रकार से जागरूक हैं, ये देखकर गर्व होता है। आप सब कहने को तो बहुत छोटी आयु के हैं, लेकिन आपने जो काम किया है उसको करने की बात तो छोड़ दीजिए, उसे सोचने में भी बड़े-बड़े लोगों के पसीने छूट जाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप युवा साथियों के साहसिक कार्यों के बार में जब भी मैं सुनता हूं तो मुझे भी प्रेरणा मिलती है। आप जैसे बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए ही इन राष्ट्रीय पुरस्कारों का दायरा बढ़ाया गया है। एक बार एक आदमी ने मुझसे पूछा कि आपके चेहरे पर इतना तेज कैसे है? इसपर मैंने कहा मेरे शरीर से बहुत पसीना निकलता है और मैं उसे चेहरे पर मल लेता हूं। इसी से मेरे चेहरे पर तेज दिखता है। 33 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी आजादी के बाद देश के नागरिकों की रक्षा के लिए शहीद हुए हैं। पुलिस के प्रति आदर और गौरव का भाव बनना चाहिए।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसनरेंद्र मोदीदिल्लीगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह