नासिक महानगरपालिकाः कुल 122 सीट, भाजपा 72, शिवसेना 26, एनसीपी 5, उद्धव ठाकरे 15 और राज ठाकरे को 1 सीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2026 14:44 IST2026-01-17T14:39:01+5:302026-01-17T14:44:10+5:30

Nashik Municipal Corporation: एक सीट भाजपा से बगावत करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार मुकेश शहाणे ने जीती। 

Nashik Municipal Corporation 122 seats, BJP 72, Shiv Sena 26, NCP 5, Uddhav Thackeray 15 and Raj Thackeray 1 seat | नासिक महानगरपालिकाः कुल 122 सीट, भाजपा 72, शिवसेना 26, एनसीपी 5, उद्धव ठाकरे 15 और राज ठाकरे को 1 सीट

file photo

Highlightsमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को महज एक सीट पर जीत नसीब हुई।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को महज पांच सीटों से संतोष करना पड़ा।एनएमसी की योजना के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए हैं।

Nashik: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को नासिक महानगरपालिका (एनएमसी) की 122 सीटों में से 72 पर जीत दर्ज अपनी सत्ता बरकरार रखी। भाजपा ने यह जीत ऐसे समय में हासिल की है, जब आगामी कुंभ मेले के लिए तपोवन क्षेत्र में एक साधुग्राम बनाने के वास्ते सैकड़ों पेड़ों को काटने की एनएमसी की योजना के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए हैं।

भाजपा ने एनएमसी की 72 सीटें जीतकर अकेले चुनाव लड़ने के अपने फैसले को सही साबित किया। राज्य में भाजपा की सहयोगी और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना एनएमसी चुनाव में 26 सीटों पर जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं, उपमुख्यमंत्री अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को महज पांच सीटों से संतोष करना पड़ा।

एनएमसी चुनाव के लिए शिवसेना और राकांपा ने भाजपा के खिलाफ गठबंधन किया था। इन चुनावों में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 15 सीटों पर विजयी रही, जबकि उसकी सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को महज एक सीट पर जीत नसीब हुई। कांग्रेस ने एनएमसी चुनाव में तीन सीटें जीतीं, जबकि एक सीट भाजपा से बगावत करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार मुकेश शहाणे ने जीती। 

Web Title: Nashik Municipal Corporation 122 seats, BJP 72, Shiv Sena 26, NCP 5, Uddhav Thackeray 15 and Raj Thackeray 1 seat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे