लाइव न्यूज़ :

'जम्मू-कश्मीर पर अटल बिहारी वाजपेयी की नीति को नरेंद्र मोदी ने ठुकरा दिया'

By भाषा | Updated: August 14, 2019 05:59 IST

दिग्विजय सिंह ने कहा कि धारा 370 हटाने के बाद सरकार कहती है कि कहीं अशांति नहीं है, लेकिन खबरें अलग-अलग तरह की आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुच्छेद 370 पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में दिग्विजय ने ‘प्रेस से मिलिये’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘इसको हिंदू-मुस्लिम के नजरिये से नहीं देखना चाहिए।उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयीजी ने कहा था कि जम्हूरियत, कश्मीरियत एवं इंसानियत के रास्ते से ही कश्मीर का हल ढ़ूंढा जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को हटाये जाने पर केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नीति थी कि जम्हूरियत, कश्मीरियत एवं इंसानियत के रास्ते से ही कश्मीर का हल ढ़ूंढा जा सकता है, लेकिन इन तीनों चीजों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ठुकरा दिया।अनुच्छेद 370 पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में दिग्विजय ने ‘प्रेस से मिलिये’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘इसको हिंदू-मुस्लिम के नजरिये से नहीं देखना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयीजी ने कहा था कि जम्हूरियत, कश्मीरियत एवं इंसानियत के रास्ते से ही कश्मीर का हल ढ़ूंढा जा सकता है।दिग्विजय ने कहा, ‘‘लेकिन जम्हूरियत, कश्मीरियत एवं इंसानियत इन तीनों चीजों को मोदी जी ने ठुकरा दिया।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘(जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना) न जम्हूरियत के हिसाब से तय हुआ, न कश्मीरियत के हिसाब से इसका फैसला हुआ, न इंसानियत के तरफ से फैसला हुआ। इसलिए पूरे तरीके से अटलजी की जो कश्मीर पर पॉलिसी थी उसका नरेन्द्र मोदीजी ने ठुकरा दिया।’’उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने के बाद सरकार कहती है कि कहीं अशांति नहीं है, लेकिन खबरें अलग-अलग तरह की आ रही हैं।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहअटल बिहारी वाजपेयीनरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं