लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री ने कहा- पार्टी में किसी को लेने से पहले बीजेपी की वॉशिंग में मशीन धोते हैं, हमारे पास गुजरात का निरमा पाउडर

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: August 29, 2019 16:37 IST

नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री राव साहेब दानवे पाटिल ने पार्टी में दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को लेकर अजीबो-गरीब बयान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री राव साहेब दानवे पाटिल ने अपनी ही पार्टी को लेकर अजीबो-गरीब बयान दिया है। महाराष्ट्र के जालना में जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी के पास वॉशिंग मशीन हैं जिसमें धोकर नेताओं को पार्टी में शामिल करते हैं।

नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता राव साहेब दानवे पाटिल ने दूसरे दलों से पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर एक बयान दिया जिस पर उनकी आलोचना हो रही है। उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री राव साहेब दानवे ने कहा, ''बीजेपी के पास एक वॉशिंग मशीन है। किसी को पार्टी में लेने से पहले हम उसे मशीन में धो देते हैं। हमारे पास गुजरात का निरमा पाउडर है।'' राव साहेब बुधवार (28 अगस्त) को महाराष्ट्र के जालना में जनता को संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले महाराष्ट्र के जालना में ही राव साहेब दानवे ने दावा किया था कि विपक्ष के 17 विधायक बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इशारा किया कि महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता पदम सिंह पाटिल के बेटे और ओसमानाबाद विधायक रंजीत सिंह पाटिल भाजपा में आ सकते हैं। 

केंद्रीय मंत्री राव साहेब ने कहा था कि महीने के आखिर में विपक्ष के 4 विधायक बीजेपी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क करेंगे। 

मीडिया में राव साहेब दानवे के बयान को विवादित कहा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दानवे ने 'गुजरात का निरमा पाउडर' कहकर अपनी ही पार्टी का मजाक उड़ाया है। बता दें कि हाल में मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था कि विपक्ष किसी मारक शक्ति का इस्तेमाल बीजेपी नेताओं पर कर रहा है। वह भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने की सभा में बोल रही थीं। 

टॅग्स :मोदी सरकारभारत सरकारनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं