Modi Cabinet Expansion 2021: सरकार में अब नारी शक्ति की दिखेगी बड़ी उपस्थिति, सात महिला नेताओं ने ली मंत्री के रूप में शपथ

By अभिषेक पारीक | Updated: July 7, 2021 22:13 IST2021-07-07T22:05:38+5:302021-07-07T22:13:08+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में अब नारी शक्ति की बड़ी उपस्थिति होगी। बुधवार को कैबिनेट फेरबदल में सात महिला नेताओं को मंत्रियों के रूप में शामिल किया गया।

narendra modi cabinet expansion Now big presence of women power in PM Modi government, seven women leaders took oath as ministers | Modi Cabinet Expansion 2021: सरकार में अब नारी शक्ति की दिखेगी बड़ी उपस्थिति, सात महिला नेताओं ने ली मंत्री के रूप में शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो)

Highlightsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में अब नारी शक्ति की बड़ी उपस्थिति होगी। कैबिनेट फेरबदल में सात महिला नेताओं को मंत्रियों के रूप में शामिल किया गया। मंत्रिपरिषद में महिलाओं की कुल संख्या अब बढ़कर 11 हो गई है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में अब नारी शक्ति की बड़ी उपस्थिति होगी। बुधवार को कैबिनेट फेरबदल में सात महिला नेताओं को मंत्रियों के रूप में शामिल किया गया। मंत्रिपरिषद में महिलाओं की कुल संख्या अब बढ़कर 11 हो गई है, जो 2019 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के समय शामिल किए गए आंकड़े से लगभग दोगुना है।

नए शामिल किए गए लोगों में कर्नाटक से भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे, दिल्ली की सांसद और सुप्रीम कोर्ट की वकील मीनाक्षी लेखी और अपना दल की अनुप्रिया पटेल शामिल हैं। पटेल अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हो सकती हैं। इस मंत्रिपरिषद विस्तार में कुल 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। अब मंत्रिपरिषद के कुल सदस्यों की संख्या 78 हो गई है। 

भाजपा की मीनाक्षी लेखी, शोभा कारंदलजे, दर्शना जरदोश, अन्नपूर्णा देवी, प्रतिमा भौमिक, भारती पवार और अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। इनमें अनुप्रिया को छोड़कर सभी छह नेता पहली बार केंद्रीय मंत्री बनी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली पहली सरकार में अनुप्रिया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री थीं। 

इन सात महिला नेताओं को मंत्रियों के अलावा मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और रेणुका सिंह सरूता पहले ही मंत्रिपरिषद में शामिल हैं। 

इससे पहले, बुधवार सुबह ही महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी ने इस्तीफा दिया। मंत्रिपरिषद विस्तार से पहले जिन मंत्रियों ने इस्तीफा दिया उनमें वह भी शामिल थीं। नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान मंत्रिपरिषद में नौ महिला मंत्री थीं जिनमें से छह कैबिनेट में शामिल थीं। 

Web Title: narendra modi cabinet expansion Now big presence of women power in PM Modi government, seven women leaders took oath as ministers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे