लाइव न्यूज़ :

Modi Cabinet Expansion: मोदी मंत्रिमंडल से हटाए जाएंगे कम से कम 5 मंत्री!

By हरीश गुप्ता | Updated: July 7, 2021 10:04 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में आज शाम फेरबदल संभव है। सूत्रों के अनुसार नाम फाइनल हो चुके हैं। कामकाज के आधार पर कुछ मंत्रियों को कैबिनेट से हटाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी कैबिनेट का फेरबदल, कई नए चेहरों को मौका, कुछ की होगी छुट्टीसूत्रों के अनुसार कम से कम 5 से 6 मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाया जा सकता हैकम से कम दो कैबिनेट मंत्रियों, तीन राज्यमंत्रियों को हटाने की संभावना

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सभी मंत्रियों के कामकाज की पिछले महीने हुई समीक्षा के परिणामस्वरूप मंत्रिमंडल से कम से कम 5 से 6 मंत्रियों को हटाया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार कम से कम दो कैबिनेट मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जेपी नड्डा की मदद के लिए संगठन में भेजा जा सकता है। भूपेंद्र यादव को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अटकलों के बीच दो मंत्रियों को संगठन में भेजे जाने की चर्चा है।

इसके अलावा खबरों की मानें तो मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल के दौरान कम से कम तीन राज्यमंत्रियों को भी हटाया जा सकता है। 

यदि नए मंत्री बिहार से शामिल होते हैं तो कुछ अन्य को उनके लिए जगह बनानी होगी। किसानों के आंदोलन के मद्देनजर किसी बड़े जाट नेता को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है।

चर्चा है कि कौशल विकास, आयुष मंत्रालय जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चहेते मंत्रालयों का कामकाज उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। कामकाज की समीक्षा के दौरान कुछ अहम मंत्रालयों में भी कमियां पाई गई हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए