लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव से चंद महीने पहले पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में सूबे के इन नेताओं को मिलेगी जगह, जानें क्या है इसके मायने

By विनीत कुमार | Updated: July 7, 2021 15:18 IST

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में सोशल इंजीनियरिंग का पूरा प्रभाव नजर आ सकता है। यूपी से चार नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना लगभग तय है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी से अपना दल की अनुप्रिया पटेल, भाजपा से कौशल किशोर सहित बीएल शर्मा, एसपी बघेल और अजय मिश्र टेनी लिस्ट में शामिलकौशल किशोर और एसपी बघेल एससी चेहरा जबकि बीएल वर्मा ओबीसी वर्ग से आते हैंयूपी से अजय मिश्र टेनी ब्राह्मण चेहरा हैं, नए मंत्रिमंडल विस्तार में ओबीसी से 20 से अधिक चेहरों को किया जा रहा है शामिल

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम होने जा रहा है। इसमें कई नए चेहरों को जगह मिलने की उम्मीद है। वहीं मौजूदा मंत्रिमंडल से भी कई मंत्रियों के इस्तीफे का दौर जारी है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सहित शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और संतोष गंगवार जैसे नाम शामिल हैं।

इन सबके बीच वे नए नाम भी लगभग सामने आ गए हैं, जिन्हें नए मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इसमें यूपी से चार नए चेहरों के शामिल किए जाने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार ये लगभग तय है कि  चार नए चेहरे यूपी से शामिल होंगे।

यूपी चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव!

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार ऐसे समय में किया जा रहा है जब अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। इसके अलावा पंजाब और उत्तराखंड जैसे राज्यों में भी विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं। हालांकि निगाहे यूपी पर टिकी होंगी, जहां भाजपा के सामने एक बार फिर सत्ता में वापसी की चुनौती होगी।

जानकारों के अनुसार यूपी चुनाव को देखते हुए सोशल इंजीनियरिंग के तहत सूबे से चार अहम नाम मंत्रिमंडल में शामिल किए जा रहे हैं। इसमें अपना दल की अनुप्रिया पटेल, भाजपा से कौशल किशोर, बीएल शर्मा, एसपी बघेल और अजय मिश्र टेनी शामिल हैं। 

यहां ये भी बता दें कि कौशल किशोर यूपी के मोहन लालगंज से सांसद हैं। वहीं बीएल वर्मा वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। एसपी बघेल आगरा से भाजपा सांसद हैं। अजय मिश्र टेनी खीरी लोकसभा सीट से सांसद हैं।

एससी, ओबीसी और ब्राह्मण वर्ग को भी खुश करने की कवायद

इन नामों पर गौर करें तो कौशल किशोर और एसपी बघेल एससी चेहरा हैं वहीं बीएल वर्मा ओबीसी वर्ग से आते हैं। जबकि अजय मिश्र टेनी ब्राह्मण चेहरा हैं। कुल मिलाकर सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश है।  

हाल में जितिन प्रसाद जब कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए तो इसे भी पार्टी की ओर से ब्राह्मण वोट भुनाने की कोशिश के तौर पर देखा गया। दरअसल जानकारों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में कुछ मौकों पर ब्राह्मणों में सरकार के प्रति नाराजगी जैसी बात सामने आती रही है।

नए मंत्रिमंडल में ओबीसी चेहरों पर जोर

सूत्रों के अनुसार नए मोदी मंत्रिमंडल विस्तार के तहत 43 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें 27 ओबीसी समुदाय से मंत्री शामिल किए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं ओबीसी के 5 मंत्रियों को कैबिनेट रैंक मिल सकती है।

जानकारों के अनुसार यूपी चुनाव को देखते हुए पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियों का खास ध्यान रखा गया है। जाहिर तौर पर इसके जरिए मोदी सरकार ये दिखाने की कोशिश में है पिछड़ी जातियों को महत्व दिया जा रहा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां