Modi Cabinet 3.0: मोदी सहित 71 सांसदों ने ली मंत्री पद की शपथ, केंद्रीय मंत्रियों की पूरी सूची
By रुस्तम राणा | Updated: June 9, 2024 22:25 IST2024-06-09T22:23:01+5:302024-06-09T22:25:19+5:30
73 वर्षीय मोदी जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं। मोदी कैबिनेट 3.0 में अनुभव, विशेषज्ञता और दूरदर्शिता का खजाना है। इसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं।

Modi Cabinet 3.0: मोदी सहित 71 सांसदों ने ली मंत्री पद की शपथ, केंद्रीय मंत्रियों की पूरी सूची
Narendra Modi Cabinet 3.0 Full list of Union ministers: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में 71 मंत्रियों के साथ लगातार तीसरी बार शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। 73 वर्षीय मोदी जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं। मोदी कैबिनेट 3.0 में अनुभव, विशेषज्ञता और दूरदर्शिता का खजाना है। इसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं।
इसमें देश के सभी कोनों के साथ-साथ सामाजिक समूहों का प्रतिनिधित्व शामिल है। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग से 27 मंत्री, अनुसूचित जाति से 10, अनुसूचित जनजाति से 5 और अल्पसंख्यकों से 5 मंत्री हैं। रिकॉर्ड 18 वरिष्ठ मंत्री मंत्रालयों का नेतृत्व करेंगे। मोदी कैबिनेट 3.0 में 43 मंत्री शामिल हैं जिन्होंने संसद में 3 या उससे अधिक कार्यकाल पूरा किया है, जिनमें से 39 पहले भारत सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
मंत्रीगण राज्य स्तर पर भी काफी अनुभव लेकर आए हैं। मंत्रिमंडल में कई पूर्व मुख्यमंत्री और 34 मंत्री शामिल हैं, जिन्होंने राज्य विधानसभाओं में काम किया है और 23 मंत्री राज्यों में मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।
मंत्रियों की पूरी सूची इस प्रकार है:
(1.) नरेंद्र मोदी (भाजपा)
(2.) राजनाथ सिंह (भाजपा)
(3.) अमित शाह (भाजपा)
(4.) नितिन गडकरी (भाजपा)
(5.) जगत प्रकाश नड्डा (भाजपा)
(6.) शिवराज सिंह चौहान (भाजपा)
(7.) निर्मला सीतारमण (भाजपा)
(8.) सुब्रह्मण्यम जयशंकर (भाजपा)
(9.) मनोहर लाल खट्टर (भाजपा)
(10.) एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस)
(11.) पीयूष गोयल (भाजपा)
(12.) धर्मेंद्र प्रधान (भाजपा)
(13.) जीतन राम मांझी (हम)
(14.) राजीव रंजन (ललन) सिंह (जदयू)
(15.) सर्बानंद सोनोवाल (भाजपा)
(16.) डॉ. वीरेंद्र कुमार (भाजपा)
(17.) राम मोहन नायडू (टीडीपी)
(18.) प्रहलाद जोशी (भाजपा)
(19.) जुएल ओराम (भाजपा)
(20.) गिरिराज सिंह (भाजपा)
(21.) अश्विनी वैष्णव (भाजपा)
(22.) ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा)
(23.) भूपेंद्र यादव (भाजपा)
(24.) गजेंद्र सिंह शेखावत (भाजपा)
(25.) अन्नपूर्णा देवी (भाजपा)
(26.) किरन रिजिजू (भाजपा)
(27.) हरदीप सिंह पुरी (भाजपा)
(28.) मनसुख मंडाविया (भाजपा)
(29.) जी किशन रेड्डी (भाजपा)
(30.) चिराग पासवान (लोजपा-रामविलास)
(31.) सीआर पाटिल (भाजपा)
(32.) राव इंद्रजीत सिंह (भाजपा)
(33.) डॉ. जितेंद्र सिंह (भाजपा)
(34.) अर्जुन राम मेघवाल (भाजपा)
(35.) प्रताप जाधव (शिवसेना)
(36.) जयंत चौधरी (आरएलडी)
(37.) जितिन प्रसाद (भाजपा)
(38.) श्रीपद नाइक (भाजपा)
(39.) किशन पाल गुर्जर (भाजपा)
(40.) पंकज चौधरी (भाजपा)
(41.) रामदास अठावले (आरपीआई)
(42.) रामनाथ ठाकुर (जेडीयू)
(43.) नित्यानंद राय (भाजपा)
(44.) अनुप्रिया पटेल (अपना दल)
(45.) वी सोमन्ना (भाजपा)
(46.) चंद्रशेखर पेम्मासानी (टीडीपी)
(47.) एसपी सिंह बघेल (भाजपा)
(48.) शोभा करंदलाजे (भाजपा)
(49.) कीर्ति वर्धन सिंह (भाजपा)
(50.) बीएल वर्मा (भाजपा)
(51.) शांतनु ठाकुर (भाजपा)
(52.) सुरेश गोपी (भाजपा)
(53.) एल मुरुगन (भाजपा)
(54.) बंदी संजय कुमार (भाजपा)
(55.) अजय टम्टा (भाजपा)
(56.) भागीरथ चौधरी (भाजपा)
(57.) कमलेश पासवान (भाजपा)
(58.) सतीश चंद्र दुबे (भाजपा)
(59.) संजय सेठ (भाजपा)
(60.) रवनीत सिंह बिट्टू (भाजपा)
(61.) दुर्गा दास उइके (भाजपा)
(62.) रक्षा खडसे (भाजपा)
(63.) सुकांता मजूमदार (भाजपा)
(64.) सावित्री ठाकुर (भाजपा)
(65.) तोखन साहू (भाजपा)
(66.) राज भूषण चौधरी (भाजपा)
(67.) भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा (भाजपा)
(68.) हर्ष मल्होत्रा (भाजपा)
(69.) निमुबेन बंभानिया (भाजपा)
(70.) मुरलीधर मोहोल (भाजपा)
(71.) जॉर्ज कुरियन (भाजपा)
(72.) पबित्रा मार्गेरिटा (भाजपा)