लाइव न्यूज़ :

Modi Cabinet 2019ः मोदी सरकार में होंगे 24 कैबिनेट मंत्री, सुषमा-मेनका-राधा मोहन सिंह को नहीं मिली जगह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2019 21:34 IST

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में धर्मेंद्र प्रधान , मुख्तार अब्बास नकवी , प्रहलाद जोशी, डॉ. महेन्द्र नाथ पांडे भी शामिल हैं। नयी सरकार में सुषमा स्वराज, राज्यवर्द्धन सिंह राठौर और मेनका गांधी शामिल नहीं है ।

Open in App
ठळक मुद्देअकाली दल से हरसिमरत कौर बादल मंत्री बनी हैं।नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू मोदी सरकार का हिस्सा नहीं है।

नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में बृहस्पतिवार को उनके साथ 24 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली जिसमें राजनाथ सिंह और अमित शाह के अलावा पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर शामिल है। सरकार में पहली बार शामिल होने वालों में जयशंकर के अलावा प्रह्लाद जोशी, अर्जुन मुंडा और रमेश पोखरियाल निशंक शामिल है। मोदी मंत्री परिषद में कैबिनेट मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, डी वी सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण, राम विलास पासवान, नरेन्द्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, थावर चंद गहलोत, एस जयशंकर, रमेश पोखरियाल निशंक, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी और डा. हर्षवर्द्धन, प्रकाश जावडे़कर, पीयूष गोयल ने शपथ ली ।

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में धर्मेंद्र प्रधान , मुख्तार अब्बास नकवी , प्रहलाद जोशी, डॉ. महेन्द्र नाथ पांडे भी शामिल हैं। नयी सरकार में सुषमा स्वराज, राज्यवर्द्धन सिंह राठौर और मेनका गांधी शामिल नहीं है । 

संतोष कुमार गंगवार, राव इंद्रजीत सिंह, श्रीपद नायक, डॉ. जितेन्द्र सिंह, किरेन रिजिजू, प्रहलाद पटेल, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख लाल मंडाविया ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली।

मोदी कैबिनेट के सदस्य1     राजनाथ सिंह     लखनऊ (उप्र)2     अमित शाह     गांधी नगर (गुजरात)3     नितिन गडकरी     नागपुर (महाराष्ट्र)4     डीवी सदानंद गौड़ा     बेंगलुरु उत्तर (कर्नाटक)5     निर्मला सीतारमण     राज्यसभा सदस्य6     रामविलास पासवान     चुनाव नहीं लड़ा7     नरेंद्र सिंह तोमर     मुरैना (मप्र)8     रविशंकर प्रसाद     पटना साहिब (बिहार)9     हरसिमरत कौर बादल     बठिंडा (पंजाब)10     थावरचंद गहलोत     राज्यसभा सदस्य11     एस जयशंकर     पूर्व विदेश सचिव12     रमेश पोखरियाल निशंक     हरिद्वार (उत्तराखंड)13     अर्जुन मुंडा     खूंटी (झारखंड)14     स्मृति ईरानी     अमेठी (उप्र)15     हर्षवर्धन     चांदनी चौक (दिल्ली)16     प्रकाश जावड़ेकर     राज्यसभा सदस्य17     पीयूष गोयल     राज्यसभा सदस्य18     धर्मेंद्र प्रधान     राज्यसभा सदस्य19     मुख्तार अब्बास नकवी     राज्यसभा सदस्य20     प्रहलाद जोशी     धारवाड़ (कर्नाटक)21     महेंद्रनाथ पांडेय     चंदौली (उप्र)22     अरविंद सावंत     मुंबई दक्षिण (महाराष्ट्र)23     गिरिराज सिंह     बेगूसराय (बिहार)24     गजेंद्र सिंह शेखावत     जोधपुर (राजस्थान)

स्वतंत्र प्रभार

1.संतोष कुमार गंगवार2. राव इंद्रजीत सिंह3. श्रीपद नायक,4. डॉ. जितेन्द्र सिंह5. किरेन रिजिजू6. प्रहलाद पटेल7. राजकुमार सिंह8. हरदीप सिंह पुरी9. मनसुख लाल मंडाविया 

राज्य मंत्री - 1 फग्गन सिंह कुलस्ते 2 अश्विनी कुमार चौबे 3 अर्जुन राम मेघवाल 4 वी के सिंह 5 कृष्ण पाल गुर्जर 6 रावसाहेब दादाराव दानवे 7 गंगापुरम किशन रेड्डी 8 पुरुषोत्तम रुपाला 9 राम दास अठावले 10 साध्वी निरंजन ज्योति 11 बाबुल सुप्रियो 12 संजीव कुमार बालियान 13 संजय धोत्रे 14 अनुराग सिंह ठाकुर 15 सुरेश अंगडी़ 16 नित्यानंद राय 17 रतन लाल कटारिया 18 बी मुरलीधरन 19 रेणुका सिंह सरुता 20 सोम प्रकाश 21 रामेश्वर तेली 22 प्रताप चंद्र सारंगी 23 कैलाश चौधरी 24 देवश्री चौधरी 

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन