लाइव न्यूज़ :

ननकाना साहिब हमला: सोनिया गांधी ने कहा- हमलवरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबाव बनाए भारत सरकार

By भाषा | Updated: January 4, 2020 22:23 IST

सोनिया ने कहा कि सरकार को अपराधियों के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज करने, उनकी गिरफ्तारी एवं कार्रवाई के लिए भी दबाव बनाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब पर भीड़ द्वारा पथराव एवं नारेबाजी की घटना की निंदा की।सोनिया ने कहा कि इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई के लिए भारत सरकार को पाकिस्तान पर दबाव बनाना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब पर भीड़ द्वारा पथराव एवं नारेबाजी की घटना की निंदा करते हुए शनिवार को कहा कि इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई के लिए भारत सरकार को पाकिस्तान पर दबाव बनाना चाहिए।

सोनिया ने एक बयान जारी कर ननकाना साहिब पर भीड़ द्वारा किए गए ''अवांछित और अकारण हमले'' की निंदा की। सिख श्रद्धालुओं और इस पवित्र स्थल के कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस मामले को तत्काल पाकिस्तान की सरकार के समक्ष उठाए ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और आगे से किसी हमले को रोका जा सके।

सोनिया ने कहा कि सरकार को अपराधियों के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज करने, उनकी गिरफ्तारी एवं कार्रवाई के लिए भी दबाव बनाना चाहिए।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में सिख किशोरी से शादी करने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति के परिवार की अगुवाई में कुछ लोगों ने अपने रिश्तेदारों की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को यहां गुरद्वारा जन्मस्थान ननकाना साहिब के बाहर प्रदर्शन किया।

खबरों के अनुसार भीड़ ने गुरद्वारे पर धावा बोल दिया और सिख श्रद्धालुओं पर पथराव किया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने घटना की निंदा की है।

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसमोदी सरकारपाकिस्तानभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है