लाइव न्यूज़ :

नगालैंड के छात्र निकाय ने राज्य से अफस्पा को हटाने की मांग की

By भाषा | Updated: July 1, 2021 20:44 IST

Open in App

कोहिमा, एक जुलाई नगा स्टुडेंट्स फेडरेशन (एनएसएफ) ने सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम (अफस्पा)-1958 के प्रावधानों के तहत पूरे नगालैंड को ‘‘अशांत इलाका’’ घोषित करने के फैसले की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को केंद्र से इस ‘विवादित कानून’ को राज्य से हमेशा के लिए हटाने की मांग की।

गृह मंत्रालय ने बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा था कि केंद्र सरकार की राय है कि नगालैंड के तहत आने वाले सभी इलाके अशांत और खतरनाक स्थिति में है जिसकी वजह से असैन्य शक्तियों के सहयोग के लिए सैन्य बलों का इस्तेमाल जरूरी है। इसलिए अफस्पा अधिनियम की धारा-तीन का इस्तेमाल कर केंद्र सरकार पूरे नगालैंड को 30 जून से अगले छह महीने तक ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित करती है। यह कानून राज्य में कई दशकों से लागू है।

नगालैंड स्टुडेंट यूनियन के शीर्ष निकाय एनएसएफ ने एक बयान में कहा कि फेडरेशन राज्य में कानून व्यवस्था की पृष्ठभूमि में अमानवीय कानून की अवधि बढ़ाने के केंद्र सरकार के रुख की निंदा करता है।

एनएसएफ के अध्यक्ष केग्वेहुन तेप ने कहा कि ‘‘ राज्य को लगातार आराजक और अफरा-तफरी वाले स्थान के रूप में पेश करने की केंद्र सरकार की निरंतर कोशिश को उनका संगठन अस्वीकार करता है।’’

फेडरेशन ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह स्थिति की निष्पक्ष समीक्षा करे बजाय कि अपनी एजेंसियों की पक्षपातपूर्ण रिपोर्ट पर कार्रवाई करने के।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग