लाइव न्यूज़ :

नगालैंड: असम राइफल के फौजियों पर हमला, दो जवान शहीद और चार घायल

By भाषा | Updated: June 18, 2018 07:37 IST

सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की लेकिन इसमें कितने उग्रवादी हताहत हुए इसकी अभी जानकारी नहीं है।

Open in App

कोहिमा, 18 जून: नगालैंड के मोन जिले में संदिग्ध नगा उग्रवादियों द्वारा आज घात लगाकर किये गए हमले में असम राइफल के दो जवान शहीद हो गए जबकि चार अन्य घायल हो गए। 

असम राइफल के महानिरीक्षक के पीआरओ ने बताया कि घटना अबोई के पास उस समय हुई जब सशस्त्र उग्रवादियों ने असम राइफल के छह जवानों की टीम पर घात लगाकर हमला किया। 

उन्होंने बताया कि हवलदार फतेह सिंह नेगी और सिपाही एच . कोनयाक शहीद हो गए जबकि चार अन्य गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जम्मू-कश्मीरः आतंकवादियों ने चली ये खतरनाक चाल, बुलेट प्रूफ जैकट भी नहीं आएगी सुरक्षाबलों के काम

सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की लेकिन इसमें कितने उग्रवादी हताहत हुए इसकी अभी जानकारी नहीं है। 

पीआरओ ने कहा कि इस हमले में संदिग्ध भूमिगत नागा समूहों की संलिप्तता की अभी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं किसी भी समूह की ओर से कोई दावा नहीं किया गया है। 

टॅग्स :भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया