लाइव न्यूज़ :

नड्डा का विपक्ष पर तंज, रस्सी जल गई पर बल नहीं गया, कभी कभी अहंकार विवेक पर पर्दा डाल देता है

By भाषा | Updated: June 24, 2019 18:42 IST

भाजपा नेता ने कहा ‘‘सदन में हम सहमत या असहमत हों, लेकिन हमें केवल असहमति के लिए ही असहमत नहीं होना चाहिए। मैं अपील करता हूं। हमें आप सबके सहयोग की जरूरत है। पहले भी सदन में कई बार व्यवधान हुआ है। इसका (व्यवधान का) सर्वाधिक प्रभाव विपक्ष पर पड़ता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय अवार्ड दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा ‘‘ये सभी अवार्ड भारत के लिए हैं। नड्डा ने विपक्ष को उनके रास्ते पर विचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमने अपने रास्ते पर भी विचार किया है।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए विपक्ष का सहयोग मांगते हुए राज्यसभा में सोमवार को कहा कि व्यवधान का सबसे अधिक प्रभाव उन पर (विपक्ष पर) ही पड़ता है।

उच्च सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने विपक्षी दलों को इस बात पर विचार करने का परामर्श भी दिया कि क्या उनका रास्ता सही है। उन्होंने कहा कि सरकार न केवल सबका साथ, सबका विकास चाहती है बल्कि वह सबका विश्वास भी चाहती है।

भाजपा नेता ने कहा ‘‘सदन में हम सहमत या असहमत हों, लेकिन हमें केवल असहमति के लिए ही असहमत नहीं होना चाहिए। मैं अपील करता हूं। हमें आप सबके सहयोग की जरूरत है। पहले भी सदन में कई बार व्यवधान हुआ है। इसका (व्यवधान का) सर्वाधिक प्रभाव विपक्ष पर पड़ता है।’’

उन्होंने कहा कि हम आपकी असहमति का सम्मान करते हैं लेकिन विरोध महज विरोध के लिए नहीं होना चाहिए। नड्डा ने सदन में आए दिन होने वाले हंगामे की ओर संकेत करते हुए कहा ‘‘अवरोध कभी ताकत नहीं हो सकता।’’

नड्डा ने विपक्ष को उनके रास्ते पर विचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमने अपने रास्ते पर भी विचार किया है और चुनाव में ‘‘जनता ने हमें भारी बहुमत से जिता कर यह साबित कर दिया है कि हमारा रास्ता सही है।’’

भाजपा नेता ने किसी का नाम लिए बिना कहा ‘‘कभी कभी अहंकार विवेक पर पर्दा डाल देता है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि कुछ बातें देख कर ऐसा लगता है कि ‘‘रस्सी जल गई पर बल नहीं गया।’’ उन्होंने दावा किया कि मौजूदा भाजपा सरकार ने किसानों, महिलाओं, गरीबों, युवाओं के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें सशक्त बना कर मुख्यधारा में लाने के उपाय किए हैं।

राष्ट्रपति अभिभाषण में इन्हीं उपायों की चर्चा की गई है। भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का अवार्ड मिला था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय अवार्ड दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा ‘‘ये सभी अवार्ड भारत के लिए हैं। अब भारत केवल दर्शक नहीं है बल्कि वह अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य की एक ताकत भी है।’’ 

टॅग्स :संसद बजट सत्रजेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव