लाइव न्यूज़ :

मेरे शरीर से बहुत पसीना निकलता है, मैं उसे चेहरे पर मल लेता हूं, इसी से मेरे चेहरे पर तेज हैः पीएम मोदी

By भाषा | Updated: January 24, 2020 12:58 IST

मोदी ने अपने आवास पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 के 49 बाल विजेताओं के साथ बातचीत की । ये 49 पुरस्कृत बच्चे देश के विभिन्न राज्यों के हैं, जिनमें एक-एक पुरस्कृत बच्चा जम्मू कश्मीर, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश का है।

Open in App
ठळक मुद्देमुझे आपसे प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है : प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चों से कहा।कला एवं संस्कृति, नवाचार, प्रतिभा, समाज सेवा, खेल और बहादुरी जैसे क्षेत्रों में पुरस्कार प्राप्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बच्चों के कार्यों की सराहना की और कहा कि युवा साथियों के ऐसे साहसिक काम के बारे में सुनने से उन्हें प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है।

मोदी ने कहा कि एक बार एक आदमी ने मुझसे पूछा कि आपके चेहरे पर इतना तेज कैसे है? इसपर मैंने कहा मेरे शरीर से बहुत पसीना निकलता है और मैं उसे चेहरे पर मल लेता हूं। इसी से मेरे चेहरे पर तेज दिखता है।

मोदी ने अपने आवास पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 के 49 बाल विजेताओं के साथ बातचीत की । ये 49 पुरस्कृत बच्चे देश के विभिन्न राज्यों के हैं, जिनमें एक-एक पुरस्कृत बच्चा जम्मू कश्मीर, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश का है।

इन बच्चों ने कला एवं संस्कृति, नवाचार, प्रतिभा, समाज सेवा, खेल और बहादुरी जैसे क्षेत्रों में पुरस्कार प्राप्त किया है। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘थोड़ी देर पहले आप सभी का परिचय जब हो रहा था, तब मैं सच में हैरान था। इतनी कम आयु में जिस प्रकार आप सभी ने अलग-अलग क्षेत्रों में जो प्रयास किए, जो काम किया है, वो अद्भुत है।’’

उन्होंने कहा कि आप अपने समाज के प्रति, राष्ट्र के प्रति और अपने कर्त्तव्यपालन के लिए जिस प्रकार से जागरूक हैं, यह देखकर गर्व होता है । प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं आप सभी युवा साथियों के ऐसे साहसिक काम के बारे में जब भी सुनता हूं, आपसे बातचीत करता हूं, तो मुझे भी प्रेरणा मिलती है, ऊर्जा मिलती है।’’

मोदी ने बच्चों को स्वच्छ पेयजल तथा जूस पीने की सलाह दी और शारीरिक दृष्टि से सक्रिय रहने का भी सुभाव दिया ताकि उन्हें (बच्चों को) दवा नहीं खाना पड़े। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं में 12 वर्षीय दर्श मलानी भी शामिल हैं जिन्होंने दुनिया भर में 50 मैजिक शो किये हैं और इसमें 11 वर्षीय मनोज कुमार लोहार भी शामिल है जिन्होंने तबला वादन में महारत हासिल की है। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसनरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव