लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: हिंसा वाले क्षेत्र में फंसी महिला, घर पर होने लगा हमला, तो युवकों के फेसबुक पोस्ट ने बचा ली जान, ये है पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: February 25, 2020 20:47 IST

दिल्ली में जारी हिंसा के बीच गाजियाबाद के अप्सरा बॉर्डर को यूपी पुलिस ने किया सील कर रूट डायवर्ट कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमोहम्मद अनस नाम के एक युवक की पोस्ट ने हिंसा वाले क्षेत्र में फंसी एक महिला की जान बचा ली।दिल्ली में हिंसा के बीच भाजपा पार्षद मुस्लिम परिवार के लिए फरिश्ता बनकर आधी रात को सामने आया।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर भड़की हिंसा के बीच एक महिला फंस गई। इसके बाद मोहम्मद अनस नाम के एक युवक ने मंगलवार (25 फरवरी) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपील करते हुए लिखा- मेरे एक बहुत ही करीबी दोस्त का परिवार अकेला हिंदू परिवार है मुस्लिम मोहल्ले में। उनके घर पर माँ अकेली हैं। साठ वर्ष से अधिक उनकी आयु है। पिछले तीस सालों से मुस्तफाबाद में रह रहा है परिवार। अभी थोड़ी देर पहले उनके घर पर अटैक हुआ है।

इसके साथ ही पोस्ट में लिखा मेरी मुस्तफाबाद में रहने वालों से अपील है कि उन्हें बख्स दें। ऐसा न करें। उनका कोई कसूर नहीं है। यह बहुत ही गलत बात है। मुस्तफाबाद के लोग यदि मेरा पोस्ट पढ़ रहे हैं तो उनकी सुरक्षा करें। हाथ जोड़ कर विनती है मेरी। इसके बाद उसने लिखा कि दिल्ली में रह रहे दोस्त इस पोस्ट को वॉयरल करें। जैसे भी हो उनकी हिफाज़त कीजिए।

जनसत्ता के मुताबिक, पोस्ट वायरल होने के कुछ घंटों के अंदर ही मुस्तफाबाद इलाके के कुछ मुसलमान युवक सामने आए और उपद्रव के बीच फंसी महिला को सही सलामत निकाल लाए। महिला को सुरक्षित निकालने में अहम भूमिका निभाई मोमिन सैफी और शान अंसारी नाम के दो युवकों ने।महिला के सही सलामत मुस्तफाबाद से निकलने की जानकारी मोहम्मद अनस ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। इस तरह महिला की जान बचाकर दिल्ली के युवाओं ने मिसाल पेश की है।

भाजपा पार्षद ने भी बचाई थी एक मुस्लिम परिवार की जान-सोमवार से जारी हिंसा अभी भी जारी है। इसी बीच एक खबर आई है कि एक भाजपा पार्षद मुस्लिम परिवार के लिए फरिश्ता बनकर आधी रात को सामने आया। बता दें कि दिल्ली के कई इलाकों में हिंसक झड़प के बीच भारतीय जनता पार्टी के एक पार्षद ने हिंसक भीड़ के चंगुल से एक मुस्लिम परिवार और उसके घर को बचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की। 

कौन हैं ये भाजपा पार्षद?हिंसा के बीच दिल्ली के यमुना विहार से भाजपा के वार्ड पार्षद प्रमोद गुप्ता मुस्लिम शख्स शाहिद सिद्दीकी के परिवार की मदद के लिए आगे आए और लगभग 150 लोगों की हिंसक भीड़ से उनके घर को आग के हवाले होने से बचाया। बता दें कि सीएए को लेकर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली हिंसा में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।

पीड़ित ने भाजपा पार्षद के बारे में जो कहा है पढ़िए-शाहिद सिद्दीकी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में बीती रात की घटना को लेकर कहा कि भीड़ ने अचानक नारे लगाते हुए पड़ोस की ओर बढ़ना शुरू कर दिया। भीड़ ने उस ओर से प्रवेश किया जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग नहीं कर रखा था और वह रास्ता जो मुस्लिम बहुल इलाके की ओर जाता था। सिद्दिकी ने कहा कि यह घटना करीब 11.30 बजे की है। सिद्दीकी ने कहा कि भीड़ ने पहले उनके घर के नीचे एक बुटीक जलाया, जो उनके किराएदार का था। उसके बाद उनके परिवार की एक कार और मोटरबाइक को भी भीड़ ने जला दिया। 

टॅग्स :जाफराबाद हिंसादिल्लीनागरिकता संशोधन कानूनअशोक नगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया