मुंडे के समर्थकों ने कराड के खिलाफ की नारेबाजी
By भाषा | Published: August 20, 2021 12:47 AM2021-08-20T00:47:57+5:302021-08-20T00:47:57+5:30
भारतीय जनता पार्टी नेता पंकजा मुंडे के समर्थकों ने बृहस्पतिवार को यहां पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री भगवत कराड के खिलाफ नारेबाजी की। नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों का परिचय कराने के लिए भाजपा की ओर से आयोजित यात्रा बृहस्पतिवार शाम जालना पहुंची। इस दौरान कुछ लोगों ने पंकजा के पिता दिवंगत गोपीनाथ मुंडे के पोस्टर लगाए और कराड के खिलाफ नारेबाजी की। मुंडे के समर्थक कथित तौर पर इस बात से नाराज हैं कि पंकजा या उनकी छोटी बहन और सांसद प्रीतम मुंडे के बजाय कराड को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।