यशवंत सिन्हा ने मुंबई से शुरू की 'गांधी शांति यात्रा', शरद पवार और प्रकाश आंबेडकर भी रहे मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 9, 2020 12:13 PM2020-01-09T12:13:10+5:302020-01-09T12:13:36+5:30

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से गांधी शांति यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ की जा रही है।

Mumbai: Yashwant Sinha started 'Gandhi Shanti Yatra' from Mumbai, Sharad Pawar and Prakash Ambedkar were also present | यशवंत सिन्हा ने मुंबई से शुरू की 'गांधी शांति यात्रा', शरद पवार और प्रकाश आंबेडकर भी रहे मौजूद

यशवंत सिन्हा ने मुंबई से शुरू की 'गांधी शांति यात्रा', शरद पवार और प्रकाश आंबेडकर भी रहे मौजूद

Highlightsइस दौरान यशंवत सिन्हा ने कहा कि हमारी यात्रा एनआरसी और सीएए के विरोध में है।उन्होंने कहा कि देश का दोबारा बंटवारा और गांधी की दोबारा हत्या नहीं होने देंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से गांधी शांति यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ की जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर एनसीपी मुखिया शरद पवार और वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रकाश आंबेडकर भी पहुंचे। उनके साथ नवाब मलिक और प्रकाश चव्हाण भी मौजूद रहे।

यशवंत सिन्हा की यह गांधी शांति यात्रा मुंबई से शुरू होकर राजस्थान, यूपी, हरियाणा होते हुए 30 जनवरी को दिल्ली के राजघाट पर खत्म होगी। इस यात्रा के जरिए मांग की जाएगी कि नागरिकता संशोधन कानून पर सरकार दोबारा विचार करे और संसद में घोषणा करे की देश में एनआरसी नहीं कराई जाएगी।

इस दौरान यशंवत सिन्हा ने कहा कि हमारी यात्रा एनआरसी और सीएए के विरोध में है। राज्य सरकारों ने जो हिंसा की, उसके खिलाफ है। रास्ते में हम लोगों से बात करेंगे। अंबेडकर जी के संविधान की रक्षा करेंगे। देश का दोबारा बंटवारा और गांधी की दोबारा हत्या नहीं होने देंगे।

Web Title: Mumbai: Yashwant Sinha started 'Gandhi Shanti Yatra' from Mumbai, Sharad Pawar and Prakash Ambedkar were also present

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे