लाइव न्यूज़ :

26/11 मुंबई हमले की दसवीं बरसी पर शहीदों को किया गया याद, सीएम फड़नवीस ने कहा- हमें उन पर गर्व है

By भाषा | Updated: November 26, 2018 11:30 IST

Mumbai Terror Attack (26/11): 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से समुद्र मार्ग से आए 10 आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और बड़ी संख्या में लोगों को घायल कर दिया था।

Open in App

दस साल पहले इसी दिन (26/11) मुंबई पर हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकियों से लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान करने वाले जाबांजों को सोमवार को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस समेत कई गणमान्य लोगों ने दक्षिण मुंबई में मुंबई पुलिस जिमखाना में 26/11 पुलिस स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

फड़नवीस ने साहसी पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

फड़नवीस  ने कहा, ‘‘ मैं उन साहसी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जो मुंबई को सुरक्षित बनाने के लिए लड़े और 26/11 को उन्होंने हमारे लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। हमें उन पर गर्व है और हमारे राज्य की सुरक्षा और सलामती को कायम रखने के लिए हम संघर्ष जारी रखेंगे। ’’ 

इस कार्यक्रम में राज्यपाल विद्यासागर राव, महाराष्ट्र पुलिस प्रमुख दत्ता पडसलगीकर, मुंबई पुलिस आयुक्त सुबोध कुमार जायसवाल भी शामिल हुए।

क्या था पूरा मामला 

26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से समुद्र मार्ग से आए 10 आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और बड़ी संख्या में लोगों को घायल कर दिया था।

उस हमले में आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) के तत्कालीन प्रमुख हेमंत करकरे, सेना के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक कामटे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय सालस्कर की भी मौत हो गई थी।यह हमला 26 से 29 नवंबर तक चला था।

इसमें आतंकियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ओबेरॉय ट्राइडेंट, ताज महल होटल, लियोपोल्ड कैफे, कामा अस्पताल और यहूदी सामुदायिक केंद्र नरीमन हाउस को खासतौर पर निशाना बनाया था।

हमलावरों में से एक अजमल कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया था। 21 नवंबर 2012 को उसे फांसी दे दी गई थी।

टॅग्स :26/11 मुंबई आतंकी हमलेदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव