मुंबई: मणिबेन नानावटी महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर विशेष आयोजन, छात्राओं ने अपनी कविताओं, कहानियों का किया पाठ

By अनुभा जैन | Published: September 13, 2022 05:14 PM2022-09-13T17:14:58+5:302022-09-13T17:17:04+5:30

हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। इसी अवसर पर मुंबई के मणिबेन नानावटी महिला महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Mumbai: Special event on Hindi Diwas at Maniben Nanavati Mahila Mahavidyalaya | मुंबई: मणिबेन नानावटी महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर विशेष आयोजन, छात्राओं ने अपनी कविताओं, कहानियों का किया पाठ

मणिबेन नानावटी महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर विशेष आयोजन

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी तथा इंडियन डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी विभाग मणिबेन नानावटी महिला महाविद्यालय, मुंबई में मंगलवार को हिंदी दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष अभिलाष अवस्थी ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि हिंदी दिवस पर हमारा यही संकल्प होना चाहिए कि हम अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करें और उसे अपने कामकाज की भाषा बनाएं।

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए इंडियन डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि मीडिया में हिंदी का कार्य बहुत अधिक बढ़ गया है। हिंदी तथा भारतीय भाषाओं में काम करके हम न सिर्फ रोजगार पा सकते हैं बल्कि देश के लिए कुछ सार्थक योगदान भी कर सकते हैं। 

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजश्री त्रिवेदी ने अतिथियों का सम्मान करते हुए कहा कि हिंदी हमारे देश का अभिमान है और हमें हिंदी में काम करते हुए किसी से कम महसूस नहीं होना चाहिए। हिंदी और भारतीय भाषाएं समाज को जोड़ने का कार्य कर रही हैं।

हिंदी विभाग के अध्यक्ष और इस कार्यक्रम के संयोजक रवींद्र कात्यायन ने कहा कि वक्त आ गया है कि भारतीय भाषाओं और हिंदी में रोजगार के नए अवसरों का लाभ जमकर उठाया जाए। नई पीढ़ी तकनीक और भाषा के सहयोग से समाज को बहुत बड़ा योगदान दे सकती है। 

हिंदी दिवस के इस अवसर पर लगभग 25 छात्राओं ने स्वरचित कविताओं तथा लघु कहानियों का पाठ किया। कार्यक्रम में डॉ कविता सोंदे, प्रीति रावल तथा 80 से अधिक छात्राएं उपस्थित थीं। बता दें कि हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है।

Web Title: Mumbai: Special event on Hindi Diwas at Maniben Nanavati Mahila Mahavidyalaya

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे