लाइव न्यूज़ :

Bharat Bandh: मुंबई में CAA के खिलाफ भारत बंद का दिख रहा असर, बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने रेलवे ट्रैक को किया ब्लॉक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2020 09:37 IST

मुंबई में CAA, NRC के खिलाफ प्रदर्शन का असर दिख रहा है। यहां पर कुछ दलित संगठनों ने बंद बुलाया है और मुंबई लोकल ट्रेन को रोक दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शनकारियों के द्वारा लोकल ट्रेन को रोके जाने की वजह से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। प्रदर्शनकारी और आम लोगों के बीच झड़प भी हो गई।

मुंबई में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बंद का असर दिख रहा है। बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने मुंबई में रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया है। दरअसल, दलित संगठनों द्वारा सीएए के खिलाफ भारत बंद का ऐलान किया गया है।  

 

बता दें कि मुंबई में CAA, NRC के खिलाफ प्रदर्शन का असर दिख रहा है। यहां पर कुछ दलित संगठनों ने बंद बुलाया है और मुंबई लोकल ट्रेन को रोक दिया है। प्रदर्शनकारियों के द्वारा लोकल ट्रेन को रोके जाने की वजह से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस वक्त दफ्तर जाने वाले लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है, जिसकी वजह से प्रदर्शनकारी और आम लोगों के बीच झड़प भी हो गई।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। सीएए के खिलाफ बुधवार को कुछ संगठनों ने भारत बंद का एलान किया जिसके बाद से देश भर में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मंगलवार को भी पूरे दिन ट्विटर पर #कल_भारत_बंद_रहेगा ट्रेंड कर रहा था और लोगों को इसमें हिस्सा लेने के लिए कहा जा रहा था। बंद का आह्वान बहुजन क्रांति मोर्चा ने किया है। इसी कड़ी में देहरादून में भी बंद रखने का आह्वान किया गया। शहर काजी मुहम्मद अहमद कासमी ने लोगों से विरोधस्वरूप अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर शहर को पांच जोन और 11 सेक्टर में बांटा है। देहरादून में तंजीम-ए-रहनुमा-ए-मिल्लत की तरफ से अनुरोध किया गया है कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में अपने कारोबार बंद कर दुआएं करे कि अल्लाह सरकार को इस काले कानून को वापस लेने की तौफीक दे। 

टॅग्स :मुंबईनागरिकता संशोधन कानूनमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं