लाइव न्यूज़ :

हाईकोर्ट ने जिलाधिकारियों को कोरोना वायरस के कारण फंसे प्रवासियों के आंकड़े तैयार करने को कहा

By भाषा | Updated: April 16, 2020 21:09 IST

मुंबई हाई कोर्ट ने जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि अपने जिलों में फंसे सभी प्रवासी कामगारों के संबंध में आंकड़े तैयार करें ये भी पता करे कि बुनियादी जरूरतें पूरी की जा रही हैं की नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देबंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने जिलों में फंसे सभी प्रवासी कामगारों के संबंध में आंकड़े तैयार करें।उनकी बुनियादी जरूरतें का पर ध्यान दें।

मुंबई बंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने जिलों में फंसे सभी प्रवासी कामगारों के संबंध में आंकड़े तैयार करें कि क्या उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी की जा रही हैं? इसके साथ ही अदालत ने यह भी सवाल किया कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के मद्देनजर क्या ऐसे कामगारों को मनोवैज्ञानिक परामर्श (काउंसेलिंग) मुहैया कराया जा रहा है।

न्यायमूर्ति आर वी घुगे की पीठ ने बुधवार को राज्य के विभिन्न जिलों में प्रवासी श्रमिकों और दिहाड़ी मजदूरों की स्थिति और डॉक्टरों, नर्सों तथा अन्य चिकित्सा कर्मचारियों के सामने आ रही कठिनाइयों पर एक याचिका पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई की। पीठ ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने जिलों के सभी प्रवासी कामगारों के आंकड़े तैयार करें और यह गौर करें कि क्या ऐसे लोगों की देखभाल के लिए आश्रय गृह हैं जो अपने घर लौटने में असमर्थ हैं।

पीठ ने कहा कि जिलाधिकारी अदालत को यह भी सूचित करेंगे कि क्या स्थानीय प्रशासन ने ऐसे श्रमिकों के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श सुविधा की व्यवस्था करने लिए कोई प्रयास किया है। पीठ ने दो सप्ताह के भीतर आंकड़े तैयार करने और चार मई को पेश करने का निर्देश दिया।

अदालत ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए जो कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे हैं। सरकारी वकील डी आर काले ने अदालत को आश्वासन दिया कि ऐसे डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को पर्याप्त सुरक्षा दी जा रही है। 

टॅग्स :मुंबईहाई कोर्टकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल