लाइव न्यूज़ :

मुंबई: पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में पांच गिरफ्तार, 36 लाख रुपये जब्त

By भाषा | Updated: February 5, 2021 19:29 IST

Open in App

मुंबई, पांच फरवरी महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में संघर्षरत मॉडल एवं अभिनेताओं के साथ पोर्न फिल्म बनाने एवं सोशल मीडिया एवं वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ के अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शहर के मलाड-मालवानी इलाके के माढ स्थित एक बंगले पर छापेमारी कर दो पुरुष अभिनेताओं, एक लाइट मैंन, एक महिला फोटोग्राफर एवं एक ग्राफिक डिजाइनर को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब मोबाइल फोन से अश्लील फिल्म की शूटिंग की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि गिरोह से एक महिला को बचाया गया।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह अश्लील फिल्म की शूटिंग कर इंटरनेट एवं सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी एवं लोगों को भुगतान के आधार पर इनतक पहुंच देती थी।

उन्होंने बताया, ‘‘ घटनास्थल से छह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, कैमरा और संबंधित उपकरण, मेमोरी कार्ड आदि जब्त किया गया है जिसकी कीमत 5.68 लाख रुपये है। हमने आरोपियों के खाते में जमा 36.60 लाख रुपये भी जब्त कर लिए हैं।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘ आरोपियों के खिलाफ संपत्ति प्रकोष्ठ के एपीआई लक्ष्मीकांत सालुंके की शिकायत के आधार पर मालवानी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं स्त्री अशिष्ट रुपण प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।’’

उन्होंने बताया कि आरोपियों को 10 फरवरी तक हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?