लाइव न्यूज़ :

बिक चुकी 90 कारों पर लिया करोड़ों का कर्ज, मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया अरेस्ट, जानिए कैसे हुआ खुलासा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 30, 2020 15:00 IST

क्राइम ब्रांच की जांच में दिलीप छाबड़िया की ओर से करीब 90 गाड़ियों से जुड़े फ्रॉड का पता चला है। कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज की वैनिटी वैन को भी डिजाइन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देDC2 डिजाइन के संस्थापक दिलीप छाबड़िया कई लक्जरी कारों के मालिक है.दिलीप छाबड़िया के खिलाफ 19 दिसंबर को उनके पांच ग्राहकों ने शिकायत दर्ज कराई थी.धोखाधड़ी और संबंधित जालसाजी की धारा 420 के तहत आरोप लगाए गए हैं.

मुंबईः मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया ने बिक चुकी तकरीबन 90 'डीसी अवंती' स्पोर्ट्स कारों पर फर्जी ग्राहकों के जरिए करोड़ों का कर्ज लेने का खुलासा हुआ है.

मुंबई पुलिस ने बताया कि अब तक पहुंची तहकीकात के अनुसार छाबड़िया ने प्रत्येक 'डीसी अवंती' कार के लिए औसतन 42 लाख रुपए का कर्ज लिया. उन्होंने इस तरह की धोखाधड़ी कर बीएमडब्ल्यू फाइनेंशल सर्विसेज समेत कई गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को इस तरह से ठगा.

बता दें कि मुंबई अपराध शाखा की अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) ने सोमवार शाम को छाबड़िया को गिरफ्तार किया था. यूं हुआ खुलासा यह घोटाला तब सामने आया जब पुलिस ने दक्षिण मुंबई में दिलीप छाबरिया डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विनिर्मित स्पोर्ट्स कार 'डीसी अवंती' को जब्त किया.

पुलिस को सूचना मिली थी कि इस कार की पंजीकरण संख्या फर्जी है. कार के मालिक ने दस्तावेज दिखाए गए, जो वास्तविक पाए गए और बताया गया कि गाड़ी चेन्नई में पंजीकृत है. जबकि इसी इंजन और चेसिस संख्या की अन्य कार हरियाणा में पंजीकृत मिली.

जांच में पता चला कि वित्तीय कंपनियों को कर्ज लेने के लिए कागजों पर जो गाडि़यां दिखाई जाती थीं उन्हें पहले ही बेचा जा चुका होता था. बिकी चुकी है 120 कारें अब तक भारत और विदेश में छाबड़िया की 120 'डीसी अवंती' कारों को बेचा गया है. अब अपराध शाखा इस बात का पता लगा रही है कि धोखाधड़ी से कितना कर्ज लिया गया है और कर चोरी की वजह से सरकार को कितना नुकसान हुआ है.

टॅग्स :मुंबईक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी