लाइव न्यूज़ :

मुंबई चिकित्सक आत्महत्या मामला : आरोपियों से जेल के अंदर पूछताछ करने की अनुमति

By भाषा | Updated: July 7, 2019 06:47 IST

Open in App

मुंबई की एक विशेष अदालत ने सरकारी अस्पताल में जातिगत टिप्पणियों से परेशान हो कर जूनियर डॉक्टर द्वारा आत्महत्या करने के मामले में जेल में बंद तीन महिला चिकित्सकों से पुलिस को जेल में पूछताछ करने की अनुमति दी है।

चिकित्सक हेमा अहूजा,अंकिता खंडेलवाल और भक्ति मेहेर फिलहाल न्यायिक हिरासत में बायकुला जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ एक जूनियर डाक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है । मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने विशेष लोक अभियोजक राजा ठाकरे के माध्यम से अदालत में अर्जी दाखिल कर आरोपियों से पूछताछ करने की अनुमति मांगी थी।

पुलिस ने कहा कि जूनियर डॉक्टर पायल तड़वी के फोन में कथित सुसाइड नोट की तस्वीरें मिलने के बाद पूछताछ जरूरी है। आत्महत्या करने वाली चिकित्सक के फोन की फॉरेंसिक जांच के दौरान उसमें सुसाइड नोट की तस्वीरें और तीन आरोपी चिकित्सकों की तस्वीर मिली है ।

इसमें कहा गया कि उन्होंने तड़वी के शव को उसके कमरे से ट्रॉमा सेंटर तक ले जाए जाने की कड़ियों की जांच करना चाहते हैं। आत्महत्या के बाद इन्हीं तीन महिला चिकित्सकों ने सबसे पहले उसके कमरे का दरवाजा खोला था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि अगर आरोपियों से जेल के अंदर पूछताछ की जाती है तो उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है।

न्यायाधीश पी बी जाधव ने जांच अधिकारी को सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक तीनों आरोपियों से पूछताछ करने की अनुमति दी। इसबीच तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत शनिवार को 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी गई।

गौरतलब है कि मध्य मुंबई में बी वाई एल नायर अस्पताल में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल स्टूडेंट तड़वी (26) ने 22 मई को हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। तड़वी के परिजन ने तीनों आरोपियों पर रैगिंग करने और उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव