लाइव न्यूज़ :

Mumbai Coronavirus Breaking: मुंबई में 53 मीडियाकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, प्रकाश जावड़ेकर ने व्यक्त की चिंता

By भाषा | Updated: April 21, 2020 05:19 IST

महानगर मुंबई में कम से कम 53 मीडियाकर्मी ऐसे हैं जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह जानकारी बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज कहा कि मुंबई में 53 मीडिया कर्मियों के संक्रमित होने की खबर से वह स्तब्ध हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहानगर मुंबई में कम से कम 53 मीडियाकर्मी ऐसे हैं जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज कहा कि मुंबई में 53 मीडिया कर्मियों के संक्रमित होने की खबर से वह स्तब्ध हैं।

मुंबई। महानगर मुंबई में कम से कम 53 मीडियाकर्मी ऐसे हैं जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह जानकारी बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज कहा कि मुंबई में 53 मीडिया कर्मियों के संक्रमित होने की खबर से वह स्तब्ध हैं। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘यह बहुत दुखद समाचार है कि मुंबई में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के 50 से अधिक पत्रकारों, विशेष रूप से कैमरामेन और छायाकारों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हर पत्रकार को उचित देखभाल करनी चाहिए।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘सभी समाचार पत्रों और मीडिया प्रतिष्ठानों को यह सुनिश्चित करने के लिए परामर्श जारी किया गया है कि पर्याप्त देखभाल और सावधानी बरती जाए।’’ बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 की जांच के लिए 16 और 17 अप्रैल को आजाद मैदान में विशेष शिविर लगाया गया था और इस दौरान 171 मीडियाकर्मियों के लार के नमूने लिए गए थे जिनमें इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार, फोटोग्राफर और कैमरामैन शामिल थे। बीएमसी के प्रवक्ता विजय खाबले ने बताया, ‘‘ कुल 171 नमूनों में से 53 कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।’’

उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर में अभी तक संक्रमण के कोई लक्षण नहीं है। खाबले ने दिन में कहा था कि संक्रमित हुए सभी मीडिया कर्मियों को पृथकवास में रखा जाएगा और इसके लिए उचित स्थान की तलाश करने की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार देर रात बीएमसी ने सभी 53 मीडिया कर्मियों को अगले 14 दिन तक गोरेगांव के एक होटल में रखने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है। इस बीच मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने स्वयं को पृथकवास में रखने का फैसला लिया है क्योंकि वह हाल ही में जिन पत्रकारों से मिली थीं, उनमें से कुछ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि रविवार तक मुंबई में रिकॉर्ड 3,032 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 139 की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं