इन आठ महिला पुलिस कर्मियों ने मुंबई को बनाया नंबर-1, जानें पूरा मामला
By आदित्य द्विवेदी | Published: April 3, 2018 04:03 AM2018-04-03T04:03:35+5:302018-04-03T04:05:31+5:30
मुंबई, भारत का पहला शहर जहां आठ थानों का कार्यभार संभाल रही हैं महिलाएं।
मुंबई, 3 अप्रैलः भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई के सिर एक और ताज जड़ी है। इस बार की उपलब्धि महिला पुलिस कर्मियों की वजह से हासिल हुई है। दरअसल, मुंबई भारत का पहला ऐसा शहर बना जहां आठ थाना इंचार्ज महिलाएँ हैं। मुंबई पुलिस इस बात को लेकर काफी उत्साहित है। उसे भरोसा है कि महिला थाना इंचार्ज की संख्या आगे और बढ़ सकती है। ऐसे समय में जब महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं मुंबई पुलिस का यह कदम सराहनीय है। मुंबई पुलिस ने इस उपलब्धि को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, 'देश का पहला शहर जहां आठ पुलिस स्टेशन की इंचार्ज महिलाएँ हैं। जो रोजाना मुस्कान के साथ अच्छाई की रक्षा कर रही हैं और बुराई को खत्म कर रही हैं।'
Mumbai becomes first Indian city to have 8 women police station in-charge; one of the eight, in-charge of Sion Police Station, Mridula Mahesh Lad says, 'we are just doing our duty, women should never consider themselves weak for any task' #Maharashtrapic.twitter.com/ieyvPBwc3h
— ANI (@ANI) April 2, 2018
इन आठ महिला थाना इंचार्ज के नाम इस प्रकार हैं-
S.N. | In-Charge Name | Police Station |
1. | अल्का मांडवे | एयरफोर्स पुलिस स्टेशन |
2. | रश्मि जाधव | कफ परेड पुलिस स्टेशन |
3. | मृदुला लड | सिओन पुलिस स्टेशन |
4. | लता शिरहट | सहर पुलिस स्टेशन |
5. | ज्योत्सना रसम | वेनराई पुलिस स्टेशन |
6. | रोहिनी काले | पंतनगर पुलिस स्टेशन |
7. | विद्या लक्ष्मी | आरे पुलिस स्टेशन |
8. | कल्पना गडेकर | बीकेसी पुलिस स्टेशन |