मुंबई बांद्रा में लोकल ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, दो बच्चे घायल
By भाषा | Published: July 21, 2018 05:44 AM2018-07-21T05:44:26+5:302018-07-21T05:44:26+5:30
यह घटना गुरुवार को रात करीब साढ़े आठ बजे हुई. रेलवे पुलिस ने महिला और उसके दोनों बच्चों को अस्पताल पहुंचाया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
मुंबई , 21 जुलाई: उपनगर बांद्रा स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन से टकराकर 25 वर्षीया एक महिला की मौत हो गयी और उसके दो बच्चे घायल हो गए।
राजकीय रेलवे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया गुरुवार शाम प्रीति गुप्ता और उसके दो बच्चे प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़े थे। उसी दौरान गुप्ता ट्रेन से टकरा गयीं।
यह घटना गुरुवार को रात करीब साढ़े आठ बजे हुई. रेलवे पुलिस ने महिला और उसके दोनों बच्चों को अस्पताल पहुंचाया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
महिला वेटर के साथ रेस्टोरेंट में किया अभद्र व्यवहार, वीडियो हुआ वायरल
राजकीय रेलवे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की शाम को प्रीति गुप्ता और उसके दो बच्चे प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़े थे। उसी दौरान गुप्ता ट्रेन से टकरा गईं। उन्होंने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट नहीं है और घटना किस तरह हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!