लाइव न्यूज़ :

दंगल से निकलकर मुलायम सिंह बने राजनीतिक 'खिलाड़ी', जानिए उनसे जुड़ी ये खास बातें  

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 21, 2018 07:35 IST

Mulayam Singh Yadav Birthday Special Biography, Interesting facts: धरती पुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव का जन्म 21 नवंबर 1939 को हुआ था। उन्होंवे इटावा जिले के सैफई गांव में जन्म लिया था और उनकी माता का नाम मूर्ति देवी पिता का नाम सुधर सिंह यादव था।

Open in App

उत्तर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में मुलायम सिंह यादव हमेशा चर्चित रहे हैं और उन्होंने राजनीति को एक नई दिशा की और ले जाने और अपनी सेकुलर छवि बनाने की हमेशा कोशिश की, जिसमें कहीं न कहीं वह सफल भी हुए हैं। उन्होंने समाजवाद और किसानों की बात उठाकर आमजन के दिलों तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन कई बार उनके कुछ निर्णय ऐसे भी रहे हैं, जिसके चलते उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। दरअसल, आज मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है। ऐसे में आइए आज आपको मुलायम सिंह यादव से जुड़ी दस बातें बताते हैं...   

1-धरती पुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव का जन्म 21 नवंबर 1939 को हुआ था। उन्होंवे इटावा जिले के सैफई गांव में जन्म लिया था और उनकी माता का नाम मूर्ति देवी पिता का नाम सुधर सिंह यादव था। मुलायम सिंह एक किसान परिवार से आते हैं।

2- बताया जाता है कि मुलायम सिंह यादव को उनके पिता पहलवान बनाना चाहते थे। इसीलिए वह अक्सर कुश्तियों में भाग लेते थे। इसी दौरान उनकी एक दिन मुलाकात नत्थूसिंह से हो गई थी। यह मुलाकात मैनपुरी में एक कुश्ती-प्रतियोगिता में हुई, जिसके नत्थूसिंह उनसे बेहद प्रभावित हुए और उनके परंपरागत विधान सभा क्षेत्र जसवन्त नगर से मुलायम ने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। मुलायम सिंह ने नत्थूसिंह को ही अपना राजनीतिक गुरु माना।

3- अगर मुलायम सिंह की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुशन (एम.ए) आगरा विश्वविद्यालय से किया है, जिसके बाद वह टीचर भी बने। बाद में उन्होंने अपना राजनीति सफर शुरू किया और उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया नाम उभरने लग गया।  4- मुलायम सिंह यादव पहली बार 1967 में विधायक बने। इसके बाद 1975 में आपातकाल के दौरान जेल गये और 1977 में पहली बार मंत्री पद संभाला और साल 1980 में वे लोकदल पार्टी के अध्यक्ष बनाये गये।1989 में पहली बार मुख्यमंत्री बने। वहीं, 1992 में  उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की।

5- समाजवादी पार्टी की स्थापना करने के बाद 1993 में मुलायम सिंह दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद 1996 में मैनपुरी की लोकसभा सीट से सांसद बने और उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया। 

6- मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी की 2003 में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने साधना गुप्ता के साथ दूसरी शादी कर ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी के बेटे हैं।

7- मुलायम सिंह यादव ने उस समय सभी को चौंका दिया था जब उन्होंने साल 2012 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को मिली बड़ी जीत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया था।

8- मुलायम सिंह की हिन्दुत्व वादी संगठन और कई लोग आलोचना भी करते आए हैं क्योंकि जब 2 नवंबर, 1990 को अयोध्या में कारसेवकों ने विवादित ढांचा (बाबरी मस्जिद) को गिराने की कोशिश की थी, तब उन्होंने पुलिस को गोली चलाने का आदेश दिया था, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी। उस समय वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थी।

9- अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने का आदेश मुलायम सिंह यादव को भारी पड़ गया था क्योंकि इस घटना के बाद 1991 में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की बुरी तरह हार हुई थी और पहली बार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाई थी।

10- इन सब के अलावा सबसे ज्यादा मुलायम सिंह की आलोचना बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के ऊपर दिए गए बयान को लेकर हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा था, 'लड़कों से गलती हो जाती है।'

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतअखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव को लेकर किया एक सनसनीखेज पोस्ट, कहा- तलाक तक पहुंची नौबत

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों