UP Election 2022: मुख्तार अब्बास नकवी ने किया अखिलेश और जयंत पर हमला, बोले- बाहुबलियों और बेईमानों की बंधक नहीं बनेगी यूपी की जनता
By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: February 5, 2022 01:50 PM2022-02-05T13:50:08+5:302022-02-05T13:55:39+5:30
मुख्तार अब्बास नकवी ने एक ही बयान में सपा, बसपा और कांग्रेस को लेपेटे में ले लिया। नकवी ने कहा कि यूपी की खराब हालत के लिए विपक्ष के बीते 60 साल का शासनकाल जिम्मेदार है।
गौतम बुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी दल के नेता विरोधी पार्टियों को घेरने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दूसरे दल की असफलताओं के लिए कटघरे में खड़ा करना और उसके बदौलत जनता से वोट मागने का ट्रेंड इस बार के यूपी इलेक्शन में हर तरफ दिखाई पड़ रहा है।
ताजा घटनाक्रम में मोदी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की टिप्पणी सामने आई है, जिसमें उन्होंने एक ही बयान में सपा, बसपा और कांग्रेस को अपने लेपेटे में ले लिया है और यूपी की खराब हालत के लिए विपक्ष के बीते 60 साल के शासनकाल को जिम्मेदार ठहराया है।
केंद्रीय मंत्री नकवी ने यब बात दिल्ली से सटे नोएडा में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में कही। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "जो लोग यूपी को एक बार फिर बाहुबलियों व बेईमानों का बंधक बनाने के लिए बेचैन हैं उन्हें निराशा मिलेगी। सपा, बसपा और कांग्रेस के 'सबक' सिंडिकेट ने यूपी में 60 सालों तक हुकूमत की और ये हुकूमत यूपी को बिमारू राज्य के रास्ते पर ले गई"।
जो लोग UP को एक बार फिर बाहुबलियों व बेईमानों का बंधक बनाने के लिए बेचैन हैं उन्हें निराशा मिलेगी। सपा, बसपा और कांग्रेस के 'सबक' सिंडिकेट ने UP में 60 सालों तक हुकूमत की और ये हुकूमत UP को बिमारू राज्य के रास्ते पर ले गई: नोएडा में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी pic.twitter.com/9aEms0jSJ6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2022
नोएडा के हल्द्वानी गांव में पहुंचे नकवी ने कहा कि यूपी की जनता बाहुबली, गुंडों और बदमाशों की नहीं बल्कि ईमान और इंसाफ पसंद सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि जो लोग यूपी को अपनी जागीर बनाना चाहते हैं वो इस बात को अच्छे से समझ लें कि यूपी की जनता उनका यह ख्वाब कभी पूरा नहीं होने देगी।
इस मौके पर विरोधी दल सपा और रालोद के प्रमुखों पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि इन ब्रांड न्यू सपूतों का पालन एक ग्रैंड परिवार में हुआ है। इन्होंने जमीन का संघर्ष नहीं देखा है। ये दो हंसों का ऐसा जोड़ा है, जिसे सब कुछ परिवार के बदौलत मिला है और यूपी की आवाम इस बात बखूबी जानती है कि ये क्या हैं और क्या कर सकते हैं।