मुकेश-नीता अंबानी की बेटी ईशा ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, परिवार में जश्न का माहौल
By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: November 20, 2022 03:43 PM2022-11-20T15:43:29+5:302022-11-20T16:07:43+5:30
मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इस कारण अंबानी और पीरामल परिवार में जश्न का माहौल है। मुकेश की बेटी ईशा अंबानी की शादी साल 2018 में उद्योगपति अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई थी।

फाइल फोटो
मुंबई: देश के जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर खुशियों की बरसात हुई है। जानकारी के मुताबिक मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने बीते 19 नवंबर को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इसमें में एक लड़का और एक लड़की है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के मां-बाप बनने से अंबानी परिवार और पीरामल परिवार में बेहद उत्साह का माहौल है।
Mukesh and Nita Ambani's daughter Isha and her husband Anand Piramal were blessed with twins on 19th November, says the family.
— ANI (@ANI) November 20, 2022
(file photo) pic.twitter.com/VXHM4Zhvgc
इस संबंध में अंबानी परिवार की ओर से बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चे ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों का आशीर्वाद मिला है। ईशा और बच्चे, बच्ची आदिया और बेबी बॉय कृष्णा अच्छा कर रहे हैं।"
इसे साथ ही अंबानी परिवार की ओर से यह भी कहा गया है, "हम आदिया, कृष्णा, ईशा और आनंद के लिए उनके जीवन के इस सबसे महत्वपूर्ण पल में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।"
रिलायंस उद्योग समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी साल 2018 में उद्योगपति अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई थी।
ईशा अंबानी की शादी देश की सबसे महंगी शादियों में से एक रही थी। जिसमें न केवल देश बल्कि विदेशों से भी कई मेहमान शामिल हुए थे। इसके अलावा बॉलीवुड के भी तमाम हस्तियां का जमावड़ा ईशा की शादी में लगा था। ईशा, मुकेश और नीता अंबानी की इकलौती बेटी है।
उन्होंने महज 23 साल की उम्र में पिता मुकेश अंबानी के साथ उनके उद्योग समूह रिलायंस में महत्वपूर्ण कार्यों में हाथ बंटाना शुरू कर दिया था। मुकेश अंबानी ने बेटी ईशा को अक्टूबर 2014 में रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो के बोर्ड में जगह दी थी।